मां के सामने ही लड़की से कि छेड़खानी मुकदमा दर्ज।
मां के विरोध पर मां और पुत्री दोनों के फाडे कपड़े दर्ज हुआ मुकदमा।
लड़की के साथ पढ़ता था लड़का आयें दिन लड़की को करता था तंग, लड़की के दादा ने मुकदमा कराया दर्ज।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के रामगढ़ टेकुआ गांव निवासी सुभाष पुत्र रामू यादव ने पोती के साथ छेड़खानी व मारपीट करने का आरोप लगाया दो भाई व उनके माता-पिता पर दर्ज हुआ मारपीट छेड़खानी व पास्को एक्ट का मुकदमा।
जानकारी के अनुसार जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के रामगढ़ टेकुआ गांव के रहने वाले सुभाष पुत्र रामू यादव ने आरोप लगाया कि हमारी बहू गीता पत्नी दिनेश अपनी पुत्री काल्पनिक नाम मीरा जो गांव के ही पास में एक प्राइवेट कालेज में पढ़ती है। गांव का ही लड़का प्रदीप यादव पुत्र श्याम चरण यादव आए दिन फोन करके हमारी भतीजी को परेशान करता था। कई बार मना करने के बाद भी वह अपने आदत से बाज नहीं आता था। हमारी पोती अपनी मां के साथ खेत में जा रही थी तो प्रदीप और प्रदुम पुत्र गढ़ श्याम चरण उसे जबरदस्ती गाड़ी में बैठाना चाहा जिस पर मां ने विरोध किया तो दोनों के साथ मार-पीट कर उनके कपड़े फाड़ दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गया। लड़की के दादा की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ 67/ 21 धारा 323/ 504/ 506/ 354 ख व 7/8 पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लड़के को गिरफ्तार कर लिया।
No comments:
Post a Comment