Thursday, February 25, 2021

नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर लेकर भागने का आरोपी गिरफ्तार।

नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर लेकर भागने का आरोपी गिरफ्तार।

गिरफ्तार युवक को पुलिस ने भेजा जेल।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के साल्हेपुर गांव निवासी हरेन्द्र राजभर पुत्र मोती राजभर ने जीयनपुर कोतवाली में शिकायत दर्ज करायी थी कि दिनांक 09.11.2020 को मेरी नाबालिक पुत्री को अनूप कनौजिया पुत्र सतीराम निवासी अजगरा थाना जीयनपुर ने मेरी पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गया है। इस सूचना पर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 43/2021 धारा 363/366 भादवि0 पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित,ईनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी विषय अभियान के दृष्टिगत आज दिनांक 25.02.2021 को उ0नि0 भगत सिंह मय हमराह का0 अकित पाल द्वारा वांछित,ईमानिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र में मौजूद थे कि उसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली की मु0अ0सं0 43/2021 धारा 363/366/376 IPC व ¾ पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त अनुप कन्नौजिया पुत्र सतिराम कन्नौजिया निवासी अजगरा थाना जीयनपुर आजमगढ छपरा गैस एजेन्सी के पास खडा है जो कही जाने के फिराक मे है। इस सूचना पर उ0नि0 भगत सिंह मय हमराह के छपरा गैस एजेन्सी के पास पहुचकर देखे तो अभि0 अनुप कन्नौजिया वही खडा था। पुलिस बल को देखकर वह खेत मे कुद कर भागने लगा जिसको पुलिस बल द्वारा घेरकर पकड लिया गया। नाम पता पुछा गया तो अपना नाम अनुप कन्नौजिया पुत्र सतिराम कन्नौजिया निवासी अजगरा थाना जीयनपुर बताया। अभियुक्त को कारण गिरफ्तारी बताकर समय करीब 20.10 बजे गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।

No comments:

Post a Comment