Tuesday, February 2, 2021

बंजारों को आवास एव शौचालय नही बनने दे रहा दबंग।

बंजारों को आवास एव शौचालय नही बनने दे रहा दबंग।

50 वर्ष पूर्व पिता ने पैसा लेकर बंजारों को दी थी जमीन

उपजिलाधिकारी सगड़ी को ज्ञापन सौंपकर लगाई गुहार।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के बिलरियागंज थाना अंतर्गत देवा बिंदल के दर्जनों की संख्या में ग्रामीण तहसील पर पहुंचकर उपजिलाधिकारी सगड़ी को ज्ञापन सौंपते हुए गुहार लगाई कि गांव का फैसल पुत्र अकबर द्वारा सरकार द्वारा आवास एवं शौचालय मिलने के उपरांत हमें मकान बनाने से व शौचालय का निर्माण करने से दबंगई करते हुए रोका जा रहा है। जिसे प्रशासन हमारे आवास को बनाने में मदद करने की गुहार लगाई ।
इस दौरान ग्रामीणों का आरोप था कि फैसल के पिता अकबर द्वारा लगभग 50 वर्ष पूर्व हम बंजारा जाति के लोगों से पैसा लेकर अपनी जमीन में बसा दिया था तब से हम वही मंडई आदि डाल कर गुजर-बसर कर रहे थे पर अब जब हमें सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास व शौचालय मिला है तो अकबर के मरने के बाद उनका पुत्र फैसल जो दबंग व सर्कस किस्म का व्यक्ति है। आवास एवं मकान बनने से रोक रहा है। यदि हमारे मकान नहीं बने तो हम खुले आसमान के नीचे कब तक जीवन बसर करेंगे या तो सरकार हमें खुद जमीन उपलब्ध कराएं और हमारा 50 वर्ष पूर्व दिया हुआ पैसा फैसल से वापस करवाएं जिसको लेकर दर्जनों ग्रामीणों ने शिकायती प्रार्थना पत्र देकर मांग करते हुए कहा कि यदि हमारी शासन प्रशासन द्वारा मदद नहीं की गई तो हमें उजाड़ कर फेंक दिया जाएगा। इस दौरान मोहम्मद शमीम, मुनव्वर अली, दिल मोहम्मद, अब्दुल अहमद, अब्दुल्ला, अलीसरवर,अनवर आदि रहे।

No comments:

Post a Comment