Wednesday, December 23, 2020

सगड़ी में खिलेगा कमल, युद्ध स्तर पर तैयारी में जुट जाएं कार्यकर्ता।

सगड़ी में खिलेगा कमल, युद्ध स्तर पर तैयारी में जुट जाएं कार्यकर्ता।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आज़मगढ़।
सगड़ी विधानसभा भारतीय जनता पार्टी के सगड़ी प्रभारी राज्यसभा सांसद व पूर्व मंत्री शिव प्रताप शुक्ला ने सगड़ी विधानसभा में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों संग मऊ कुतुबपुर मंडल हरैया और रौनापार मंडल में एक निजी विद्यालय में बैठक की।
बैठक में शिव प्रताप शुक्ला ने कहा कि- सगड़ी विधानसभा को कैसे जीतेंगे उसके लिए रणजीत बनानी है। ऐसे ही छोटी-छोटी बैठक कर के कार्यकर्ताओं को बूथ अध्यक्षों को मजबूत किया जाएगा और चुनाव जीता जाएगा। उन्होंने बताया कि- इसके बाद बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक होगी।हम अपने बूथों पर कैसे कार्य करें। लोकसभा और विधानसभा में पाए मतों की संख्या उपलब्ध कराएं, किस बूथ पर कितना वोट मिला था, विधानसभा चुनाव में हम किन-किन बूथों पर कमजोर रहे हैं। वोटों के आधार पर बूथो का मूल्यांकन होगा। भाजपा के लिए उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ थोड़ा कठिन जिला दिखाई देता है,  लेकिन सगड़ी में कमल खिलाना है, इसके लिए कार्यकर्ता जमीनी स्तर से जुट जाएं।
इस अवसर पर देवेंद्र सिंह, संतोष सिंह प्रमुख प्रतिनिधि, घनश्याम सिंह पटेल, नागेंद्र सिंह पटेल, मनीष मिश्रा,अरविंद जायसवाल, रमेश गुप्ता, सुनील सिंह, सुरेश सोनकर, राज बहादुर सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment