Wednesday, December 23, 2020

5 लोगों के ऊपर जीयनपुर पुलिस ने की गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई।

5 लोगों के ऊपर जीयनपुर पुलिस ने की गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई।

पुलिस के इस कार्रवाई से अपराधियों में भय का माहौल व्याप्त।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार देर रात को की बड़ी कार्यवाही कारागार में बंद पूर्व प्रमुख ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह और समुन्दपुर के प्रधान रिजवान अहमद व उसके भाई एहसान पुत्र जुम्मन और खतीबपुर गांव निवासी बीडीसी सदस्य शिव कुमार यादव पुत्र देवपती यादव व धुसवां गांव निवासी सुरेंद्र यादव पुत्र ईशा यादव के ऊपर गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही की गई। वहीं जीयनपुर पुलिस के ताबड़तोड़ कार्यवाही से अपराधियों में दहशत फैल गई है। 
कोतवाल नन्द तिवारी ने बताया कि ऐसे अपराधियों को बख्शा नहीं जायेगा जो समाज में भय का माहौल पैदा करते हो ऐसे लोगों की जगह जेल की सलाखें ही है।

No comments:

Post a Comment