Thursday, December 24, 2020

सगड़ी अधिवक्ता समिति वार्षिक चुनाव की सरगर्मी बढ़ी।

सगड़ी अधिवक्ता समिति वार्षिक चुनाव की सरगर्मी बढ़ी।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष पर निर्विरोध निर्वाचन सुनिश्चित।

कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद से एक ने नाम लिया वापस।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी अधिवक्ता संघ की वार्षिक चुनाव के लिए नामांकन वापसी के साथ ही आज से सरगर्मी बढ़ गई।आज सगड़ी अधिवक्ता समिति के नामांकन वापसी पर कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सुधीर कुमार राय ने अपना नामांकन  पर्चा वापस ले लिया वही वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए परमहंस मौर्य और कोषाध्यक्ष पद पर रमेश यादव  का निर्विरोध  निर्वाचन सुनिश्चित है वही अध्यक्ष पद के लिए ओंकार नाथ त्रिपाठी व अनिल कुमार सिंह कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए अखिलेश राय , सुखदेव दुबे , हरेंद्र बहादुर सिंह मंत्री पद के लिए पति राम यादव व सूर्यभान यादव सह मंत्री पद के लिए वेद प्रकाश शुक्ला राजेश राय व संजय कुमार राय के बीच 30 तारीख को सगड़ी वरिष्ठ अधिवक्ता समिति के द्वारा चुनाव संपन्न कराया जाएगा वही वरिष्ठ अधिवक्ता मणिकेश्वर मिश्रा ने बताया कि सगड़ी अधिवक्ता समिति में कुल 98 मतदाता हैं।

No comments:

Post a Comment