(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील का वार्षिक मुआयना वित्त एवं राजस्व एडीएम गुरु प्रसाद गुप्ता ने किया। इस दौरान उन्होंने हर कार्यालयों में घूम घूम कर रखरखाव का जायजा लिया। साथ ही वसूली पर जोर देने का निर्देश दिया।कोर्ट में लम्बित मामले को जल्द निस्तारण करने का दिशा निर्देश दिया। फाइलों का रख रखाव सही तरीके से किया जाए । 10 वर्ष से लंबित मामलों को सप्ताह वार सुनकर निस्तारण किया जाय।वही देर रात तक मुआयना चलता रहा। इस मौके पर उपजिलाधिकारी सगड़ी अरविंद कुमार सिंह, तहसीलदार सगड़ी बृजेंद्र उपाध्याय आदि लोग उपस्थित थे ।
No comments:
Post a Comment