Friday, December 25, 2020

पीछे के रास्ते छत पर चढ़कर घर में घुसे चोरों ने लाखों का सामान पर हाथ किया साफ।

पीछे के रास्ते छत पर चढ़कर घर में घुसे चोरों ने लाखों का सामान पर हाथ किया साफ।

चोर घर का ताला तोड़कर नगदी सहित एक लाख का जेवर उठा ले गए।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नाथूपुर गांव में बीती रात्रि घनश्याम यादव पुत्र विक्रम यादव के घर में पीछे के रास्ते छत पर चढ़े चोर खिड़की के दरवाजे की कुंडी को तोड़कर घर मे घुसे चोरो ने घर के एक कमरे में रखा बक्से में रखा 10000 हजार नकद सहित बक्से में ही रखा एक चैन,एक मांगटीका,कान की बाली एव एक जोड़ा पायल को चोर उठा ले गये।
सुबह 5:30 बजे जब घर की महिलाएं और पुरुष जगे तो उनके कमरे का दरवाजा बाहर से बन्द था। किसी तरह से दरवाजा को खुलवाया तो देखा घर में रखे बक्से का सामान बिखरा पड़ा हुआ है। शोर सुनकर गांव के लोग जुट गए और पुलिस को 112 नम्बर पर डायल किया तो पुलिस पहुंची। जबकि घनश्याम यादव की पुत्री की शादी भी है। वहीं परिजनों ने जीयनपुर कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

No comments:

Post a Comment