अजमतगढ़ ब्लाक परिषर में किसान मेला एव सुशाशन दिवस सम्पन्न।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के ब्लॉक अजमतगढ़ परिसर में शुक्रवार को किसान गोष्ठी किसान मेला एवं अटल बिहारी वाजपेई पूर्व प्रधानमंत्री के जन्म दिवस के अवसर पर सुशासन दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र से सैकड़ों की संख्या में कृषक एवं महिलाएं उपस्थित होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कियें गये किसान सम्मान एवं किसानों को संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना एवं उसे आत्मसात करते हुए लोगों ने सरकार के इस पहल को बेहतर बताया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए मनीष मिश्रा पिन्टू भाजपा नेता ने कहा कि आज पूर्व प्रधानमंत्री माननीय अटल बिहारी बाजपेई के जन्म दिवस के अवसर पर इस सुशासन दिवस व किसान मेले में सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को दर्शाते हुए किसानों के सम्मान में जो कार्य सरकार द्वारा किए जा रहे हैं। वह अब तक देश के इतिहास में कभी नहीं हुआ। एक दिन में 18 हजार करोड़ रुपये को 9 करोड़ परिवारों के खाते में सीधे दिया गया। पर किसानों को भ्रमित करने के लिए विपक्ष के लोग एकजुट होकर सरकार के खिलाफ कुचक्र रच रहे हैं। जिसे देश का किसान एव आम लोग कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। सरकार जिस तरह से किसानों को किसान बिल लाकर किसानों को सम्मान और देश की दशा बदलने का जो प्रधानमंत्री ने संकल्प लिया है। उसके लिए देश के आम लोग केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा कराए गए कार्यों से काफी संतुष्ट है। वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष चंद्र शेखर सिंह पप्पू ने कहा कि यह सरकार आम लोगों की सरकार है और जिस तरह से देश के गरीबों मजदूरों को सम्मान देने का काम यह सरकार कर रही है। अबतक अन्य किसी सरकार ने नहीं किया पर विपक्ष के पास आज कोई मुद्दा नहीं है। सिर्फ विपक्ष आम लोगों व किसानों को बरगलाने का कार्य कर रही है जो देश के लिए ठीक नहीं है। इस दौरान अरविंद जायसवाल,विजय पटेल,विनय प्रकाश गुप्त,सच्चिदानंद सिंह,तारकेश्वर ओझा, मुकुल राय,संजय राम,विवेक सिंह सोनू ,खंड विकास अधिकारी इरशाद अहमद,सिद्धनाथ साही,जय प्रकाश पांडे,डाक्टर विनोद यादव,राधेश्याम कन्नौजिया,ज्ञानेंद्र मिश्रा,राजन वर्मा आदि लोग मौजूद रहें।
No comments:
Post a Comment