मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) आज़मगढ़ के तत्वावधान में आयुर्वेद के प्रवर्तक भगवान धन्वंतरि जी का पूजन लाइफ केयर क्लिनिक बूढ़नपुर में समारोहपूर्वक मनाया गया है। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि क्षेत्रीय आयुर्वेदिक/यूनानी अधिकारी डॉ. अक्षय लाल, विशिष्ट अतिथि एसडीएम बूढ़नपुर दिनेश मिश्रा, पूर्व नीमा अध्यक्ष डॉ. वी.एस. सिंह, नीमा अध्यक्ष डॉ. डी. डी. सिंह, नीमा वोमेन्स फोरम की अध्यक्षा डॉ. आरती सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की। तत्पश्चात सभी द्वारा भगवान धन्वंतरि के चित्र पर माल्यार्पण करके विधिपूर्वक पूजन किया गया। इस अवसर पर कोविड-19 के सभी सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए "विश्व आयुर्वेद दिवस" पर एक संक्षिप्त आयुर्वेद संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया। डॉ. अक्षय लाल ने कहा कि वैश्विक महामारी कोविड 19 के समय में आयुर्वेदिक दवाओं ने पूरी दुनिया को अपना लोहा मनवाया। आयुर्वेदिक दवाओं की वजह से ही हमारे देश में मृत्यु दर इतनी कम है। एसडीएम बूढ़नपुर दिनेश मिश्रा ने आज के परिवेश में आयुर्वेद के वैश्विक अपनत्व को सराहा तथा उपस्थित सभी चिकित्सकों से इसे और बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। पूर्व अध्यक्ष डॉ. वी.एस. सिंह ने प्राचीन काल में आयुर्वेद की महत्ता और उपयोगिता का विशद वर्णन किया। नीमा अध्यक्ष डॉ. डी. डी. सिंह ने कहा कि सम्पूर्ण भारत देश में घर के किचन से ही आयुर्वेद की शुरुआत हो जाती है। हम हर रोज अपने खाने के मसाले के रूप में आयुर्वेदिक दवाओं का सेवन शुरू से ही करते आ रहे हैं। यही वजह है कि अन्य देशों की तुलना में हमारे देश में कोविड 19 का खतरा काफी कम है। डॉ. आरती सिंह, डॉ. डी. पी. सिंह, डॉ. मनीष राय, डॉ. राहुल सिंह आदि चिकित्सकों ने भी वैश्विक महामारी कोविड 19 में आयुर्वेद की उपयोगिता के बारे में अपने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष डॉ. वी. एस. सिंह ने तथा संचालन डॉ. डी. डी. सिंह ने किया। इस अवसर पर नीमा सचिव डॉ. ए. एस. खान, कोषाध्यक्ष डॉ. वी. पी. सिंह, डॉ. संतोष कुमार सिंह, डॉ. जगदीश यादव, डॉ. हरिवंश दूबे, डॉ. शैलेश मिश्रा, डॉ. मनीष राय, डॉ. डी. पी. सिंह, डॉ. आरती सिंह, डॉ. वी. एस. सिंह, डॉ. डी. डी. सिंह, डॉ. राहुल सिंह, अशोक त्रिपाठी, अक्षयवर भाई पटेल आदि लोग उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment