Sunday, November 15, 2020

पुलिस के द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग करने से नाराज जीयनपुर के व्यापारियों ने बाजार रखा बंद।

पुलिस के द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग करने से नाराज जीयनपुर के व्यापारियों ने बाजार रखा बंद।

विधवा महिला और बच्चों व व्यापारियों को गाली देने से नाराज व्यापारियों ने दुकान रखा बंद।

दरोगा को हटाने को लेकर थाने का किया घेराव अधिकारियों के आश्वासन पर खुली दुकाने।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना अंतर्गत जीयनपुर बाजार में 14 नवंबर दिन शनिवार दिपावली के दिन शाम 4:30 बजे मूर्ति बेच रहें सोनू पटवा के दुकान पर जाकर जीयनपुर कोतवाली में तैनात दरोगा अमरनाथ यादव द्वारा भद्दी भद्दी गालियां दी गई। उसी दुकान पर खड़ी दुकानदार की विधवा मां को भी दरोगा द्वारा बद्दी बद्दी गालियां दी गई। मामला यहीं तक नहीं रुका आलोक चौरसिया के घर के पास जाकर फुलझड़ी छोड़ रहे बच्चों को भी गालियां देना चालू कर दियें। उसी रात 9:15 बजे के करीब दुकान में पूजा करा रहे अरुण जायसवाल व ज्वाला प्रसाद जायसवाल को भी धमकी देते हुए दुकान बंद करने के लिए कहा दुकानदार द्वारा बताया गया कि दुकान में पूजा कराया जा रहा है। उसके बाद भी दरोगा का मन नहीं भरा जबरदस्ती दुकान बंद कराने लगे मां बहन की भद्दी भद्दी गालियां भी देना चालू कर दिए। दरोगा के बदसलूकी से नाराज बाजार के दुकानदारों ने रविवार की सुबह 8:00 बजे से लेकर 1:00 बजे तक दुकान बंद करके व्यापार मंडल अध्यक्ष के साथ जीयनपुर थाने का घेराव कर दीए दुकानदारों के आक्रोश को देख जीयनपुर कोतवाल नन्द कुमार तिवारी ने अपने आला अधिकारियों को सूचना दी मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी सगड़ी अरविंद कुमार सिंह और सीओ सगड़ी अजय कुमार यादव ने व्यापारियों को समझा-बुझाकर दुकान खोलने को कहा और आश्वासन दिया कि 2 दिन के अंदर जांच कराकर दोषी दरोगा के ऊपर कार्रवाई किया जायेगा।  तब जाकर माने व्यापारी और अपनी-अपनी दुकानें खोलें।
वहीं जीयनपुर व्यापार  मंडल के अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि 2 दिन के अंदर कार्यवाही नहीं होती है तो हम व्यापारी बंधु अपनी दुकानें बंद करके धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक सिंह, मनीष चौरसिया, मन्नूलाल जायसवाल, डब्लू गुप्ता, मुन्ना लाल यादव, निहाल मेहंदी, आलोक चौरसिया, अरुण जायसवाल, ज्वाला प्रसाद जायसवाल, सोनू पटवा, मुकेश जायसवाल, पप्पू पाठक, जय हिंद मद्धेशिया,लालू जायसवाल, हिमांशु जायसवाल, अशोक चौरसिया, सरफराज अहमद, आभास त्यागी,शशिकांत रजक,आसिफ नूर, तनु जायसवाल आदि लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment