महावतगढ़ गांव में चली गोली एक घायल।
पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुटी।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के महावतगढ़ गांव में सोमवार की सुबह लगभग 8:30 बजे के करीब गोली चलने से शिवधनी चौहान पुत्र मेठई चौहान उम्र 40 साल जो गोली लगने से घायल हो गया। जिसे अजमतगढ़ पी एच सी पर पुलिस इलाज के लिए ले गयी जहाँ से डाक्टरों ने सदर रेफर कर दिया। घायल व्यक्ति के चेहरे पर दाग के निशान बने हुए जिसे डॉक्टरों ने संदिग्ध बताते हुए सदर में जांच कराने को कहा वही मौके पर घटना की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है तो वहीं घायल व्यक्ति द्वारा गांव के ही 4 लोगों को आरोपी बनाया जा रहा है। वही जीयनपुर कोतवाल नन्द कुमार तिवारी ने बताया कि जांच करने के उपरांत मुकदमा दर्ज किया जाएगा मामला संदिग्ध लग रहा है। खबर लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था।
No comments:
Post a Comment