Tuesday, September 29, 2020

बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं को लेकर फूलन सेना का तहसील पर धरना।

बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं को लेकर फूलन सेना का तहसील पर धरना।

बाढ़ के पानी से बर्बाद फसलों के मुआवजे की मांग। 

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी रौनापार घाघरा नदी की बाढ़ एवं कटान से पीड़ित देवारावासियों की 12 सूत्रीय मांगों को लेकर फूलन सेना ने मंगलवार को तहसील सगड़ी परिसर में जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया।  बाद में सांकेतिक  धरना दिया।
फूलन सेना के लोगों ने राज्यपाल महोदय को संबोधित 12 सूत्रीय मांग पत्र उपजिलाधिकारी  की अनुपस्थिति में वरिष्ठ लिपिक को देते हुए कहा कि यदि हमारी मांगे 1 सप्ताह के अंदर पूरी नहीं की गई तो हम लोग अनिश्चितकालीन धरना  करने पर विवश होंगे। फूलन सेना ने अपनी मांग पत्र में कहां है कि  घाघरा नदी की बाढ़ के पानी में डूबने से चार लोगों  की मौत हो गई जिन्हें तत्काल पारिवारिक लाभ दिया  जाए।टेकनपुर बांध कटने से बाढ़ का पानी अजमतगढ़ होते हुए इसरहा अम्मापार भरौली अत्तरकक्षा सिकंदरपुर तिवारीपट्टी डीडवानिया आदि दर्जनों गांवों मैं जमा हो गया है । जिससे सैकड़ों एकड़ धान की फसल पूरी तरह से डूब गई है और किसान बर्बाद हो गया है। यदि उनकी मदद नहीं की गई तो रवि की बुवाई भी नहीं कर पाएंगे ।
अपने मांग पत्र  फूलन सेना ने राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल निषाद के ऊपर बरहज थाने में दर्ज फर्जी मुकदमे को वापस लेने की भी मांग की ।धरने में राकेश गुप्ता , भजराम निषाद, विमला देवी चंद्रावती, रमेश निषाद, सत्यपाल निषाद राजेश निषाद, मुखदेव निषाद सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment