Saturday, September 19, 2020

देवरा खास राजा के ग्रामीणों ने तहसील पर किया प्रदर्शन।

देवरा खास राजा के ग्रामीणों ने तहसील पर किया प्रदर्शन।

बाढ़ में बह गए दर्जनो घर ,अपात्रो को पट्टा दिए जाने का आरोप।

ज्ञापन सौपकर जांच की मांग।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के देवारा खास राजा के ग्रामीणों ने शनिवार को दोपहर 1:00 बजे लगभग ट्रैक्टर ट्राली आदि से पहुंचे दर्जनों ग्रामीणों ने तहसील पर जमकर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि गांव के दर्जनों कटान पीड़ितों के साथ लेखपाल द्वारा किए जा रहे अन्याय को रोका जाए एवं इस वर्ष बाढ़ में त्रिलोकी का पुरवा मुरारी का पूरा बगहवा एवं जाग बली का पुरवा में हुए कटान से प्रभावित पात्र व्यक्तियों को ही पट्टा दिया जाए। जबकि ग्राम प्रधान एवं ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि लेखपाल द्वारा मिलीभगत कर अपात्र लोगों को पट्टा दिया जा रहा है जो हम ग्रामीण कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे एवं उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पूर्व में जो लोग विस्थापित गांव से हो चुके हैं। उन्हें बांध से दक्षिण और गोला गोरखपुर में बसे हुए हैं एवं उन्हें जमीन व मकान की सुविधा पूर्व में दी जा चुकी है। अब जब गांव में कटान हो रही है तो जो लोग गांव के किसान हैं। अन्यत्र बसे हुए हैं पर खेतों में जिनकी मंडई कट गई हैं। उन्हें भी पट्टे की सूची में शामिल किया जा रहा है जो गलत है ।जिसका ग्रामीणों ने विरोध करते हुए तहसील पर जमकर प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी सगड़ी के स्टोनो को ज्ञापन सौंपकर मांग की कि लेखपाल के खिलाफ एवं पत्रावली की जांच किसी सक्षम अधिकारी से करा कर पात्र लोगों को ही पटा दिया जाए। यदि ऐसा नहीं हुआ तो गरीब असहाय निर्मल लोगों के साथ न्याय नहीं किया जाएगा। इस दौरान तहसील पर एक भी अधिकारी उपस्थित नहीं रहा पूरी तहसील सन्नाटा छाई रही जहां अधिकारी उपस्थित नहीं रहे। जिसके अभाव में ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी सगड़ी के स्टेनो को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।इस दौरान ग्राम प्रधान उमेश यादव सहित चंद्रभान, सुभाष,रामाशीष यादव, कमलेश, श्रीकेश,राम प्रसाद गौड़,राजेश,सुराती देवी, वीरेंद्र पटेल, संजय पटेल,रामकरन यादव आदि रहेें।

No comments:

Post a Comment