Saturday, September 19, 2020

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान।

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम डोरवा गांव में शुक्रवार की शाम 6:30 बजे के करीब विवाहिता प्रतिमा पत्नी देवब्रत चौहान उम्र 26 साल ने संदिग्ध परिस्थियों में घर के छत के पंखे में दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों को जब जानकारी हुई तो घर वालों ने नीचे उतारा और तत्काल नजदीकी अस्पताल सी एच सी बिलरियागंज लेकर गए जहां पर डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला का मायका कठरा छपरा सुलतानपुर थाना जीयनपुर में है। महिला की शादी देवव्रत चौहान पुत्र सत्यदेव से 28 अप्रैल 2016 में हुई थी। मृतक महिला के पास एक 03 साल का एक लड़का भी है। वही दूसरी बहन की शादी उसके पति के बड़े भाई रामानंद चौहान से हुई थी। जैसे ही मौत की जानकारी लड़की के पिता सोमर चौहान को हुई तो मौके पर पहुंचे लड़की के पिता ने बताया कि मेरी लड़की शादी से पहले से ही बीमार चल रही थी। पिता द्वारा कोई भी तहरीर पुलिस को नहीं दी गई । वही मौके पर पहुंची जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल आजमगढ़ भेजा ।

No comments:

Post a Comment