Tuesday, July 7, 2020

सैयद जीशान मेहंदी को आम आदमी पार्टी ने यूथ विंग का मंडल अध्यक्ष बनाया।

सैयद जीशान मेहंदी को आम आदमी पार्टी ने यूथ विंग का मंडल अध्यक्ष बनाया।

आम आदमी पार्टी द्वारा सैयद जीशान मेहंदी को मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कुरैश नगर निवासी सैयद जीशान मेहंदी को आम आदमी पार्टी ने आजमगढ़ जिले का यूथ विंग का मंडल अध्यक्ष बनाया है। आम आदमी पार्टी के द्वारा आजमगढ़ मंडल का अध्यक्ष बनाए जाने पर आम आदमी पार्टी के लोगों में एक खुशी का माहौल है। क्षेत्र के लोगों ने सैयद जीशान मेंहदी के घर पर जाकर बधाइयां दी तो वहीं सैयद जीशान मेहंदी के छोटे भाई सैयद नेहाल मेहंदी ने सभी लोगों का मुंह मीठा कराकर आभार प्रकट किया। वही उन्होंने कहा की जो जिम्मेदारी हमारे बड़े भाई को मिला है हम सभी भाई पार्टी के साथ मिलकर कदम से कदम मिलाकर चलेंगे और आजमगढ़ जिले में आम आदमी पार्टी को ऊंचाइयों पर पहुंचाने में हर संभवत पार्टी की मदद करते रहेंगे। लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर सैयद नेहाल मेहंदी, रवि गुप्ता, मेराज अहमद, इस्लाम भाई, आफताब कुरैशी, सुफियान, एकलाख अहमद, भुल्लन,फारुख अहमद आदि लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment