जीयनपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति का मिला शव हत्या की आशंका।
45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मचा।
अज्ञात व्यक्ति के शव का हुआ पहचान।
सुचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जाचं में जुटी।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के भुवना बुजुर्ग चट्टी के नाले के पास 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पर जीयनपुर पुलिस के अलावा सीओ सगड़ी मनोज सिंह रघुवंशी खुद मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया ।
जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह 12:00 बजे के करीब ग्रामीणों ने भुवना बुजुर्ग चट्टी के पास नाले की झूरमुट में अज्ञात व्यक्ति का शव को देखा जिसकी सूचना जीयनपुर कोतवाली को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई। अज्ञात व्यक्ति के शव मिलने की सुचना गांव में आग की तरह फैल गई। मौके पर पहुंचे अगल बगल के ग्रामीणों ने शव की पहचान लक्ष्मी चौहान पुत्र मुसाफ़िर चौहान उम्र 45 साल निवासी महावतगढ़ के रूप में की है। ग्रामीणों का कहना है कि लक्ष्मी चौहान तीन भाइयों में सबसे बड़ा था उसकी शादी नहीं हुई थी। वही दूसरे नंबर के भाई पवन चौहान उम्र 40 साल का मुंबई में 10 साल पहले ही मौत हो चुकी है। तीसरे नंबर के भाई आनंद चौहान उम्र 35 साल का शादी हो चुका है जो अपने परिवार के साथ गांव में ही रहते हैं। वही मृतक व्यक्ति मोहम्दाबाद में कारपेंटर का कार्य करता था और शराब भी पीता था। पुलिस ने शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।वही जीयनपुर कोतवाल गजानंद चौबे ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकता है कि किन कारणों से हुई है मौत।
No comments:
Post a Comment