Sunday, July 12, 2020

सचिव, लोक निर्माण विभाग रंजन कुमार द्वारा किशुनदासपुर में चल रहे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पैकेज-6 का स्थलीय निरीक्षण किया गया ।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
आजमगढ़ 12 जुलाई-- सचिव, लोक निर्माण विभाग रंजन कुमार द्वारा किशुनदासपुर में चल रहे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पैकेज-6 का स्थलीय निरीक्षण किया गयाl
 इस अवसर पर नोडल अधिकारी द्वारा ठेकेदार से बातचीत की गईl ठेकेदार द्वारा बताया गया कि यह मार्च 2021 तक बनकर पूर्ण हो जाएगाl
 इसी के साथ ही नोडल अधिकारी ने ठेकेदार से पूछा कि सड़क की गुणवत्ता किसके द्वारा जांच की जाती हैl ठेकेदार द्वारा बताया गया कि सड़क की गुणवत्ता राइट्स द्वारा जांच की जाती हैl
 नोडल अधिकारी द्वारा जानकारी प्राप्त की गई कि सड़क बनाने में कोई समस्या तो नहीं आ रहीl ठेकेदार द्वारा बताया गया कि लॉकडाउन के कारण कार्य धीमी गति से चल रहा है और मिट्टी की समस्या आ रही हैl
 नोडल अधिकारी ने निर्देश दिए कि सड़क की गुणवत्ता मे किसी भी प्रकार की कमी नहीं आनी चाहिएl नोडल अधिकारी ने ठेकेदार से लैब के बारे में जानकारी प्राप्त कीl ठेकेदार ने बताया कि लैब में बिटमन और ग्रेडेथन की जांच की जाती हैl नोडल अधिकारी ने निर्देश दिया कि सड़क के कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करेंl
 इस अवसर पर जिलाधिकारी राजेश कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी हरी शंकर, PNC कंपनी के EPM उपस्थित रहेl

No comments:

Post a Comment