Sunday, July 12, 2020

नोडल अधिकारी आजमगढ़ रंजन कुमार द्वारा पीजीआई चक्रपानपुर में स्थापित कोविड-19 अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
आजमगढ़ 12 जुलाई-- सचिव, लोक निर्माण विभाग/नोडल अधिकारी आजमगढ़ रंजन कुमार द्वारा पीजीआई चक्रपानपुर में स्थापित कोविड-19 अस्पताल का निरीक्षण किया गयाl
 निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी द्वारा पेशेंट परीक्षण कक्ष व आईसीयू का निरीक्षण किया गयाl पीजीआई चक्रपानपुर के प्रधानाचार्य ने बताया कि मरीज आने पर उनका सबसे पहले पेशेंट परीक्षण कक्ष में जांच के उपरांत ही मरीज को आइसोलेट किया जाता हैl
 नोडल अधिकारी द्वारा मरीजों को दिए जा रहे डाइट के बारे में जानकारी ली गईl पीजीआई के प्रधानाचार्य द्वारा बताया गया कि दो समय काढ़ा व ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर मरीजों को दिया जाता हैl मरीजों को एसीक्यू दवा दी जाती है।
 नोडल अधिकारी ने मरीजों के हालचाल के बारे में जानकारी लीl उन्होंने निर्देश दिए कि जो मरीज भर्ती हैं, उनके रिश्तेदारों को उनके तबीयत के बारे में बताते रहेंl
 नोडल अधिकारी ने अस्पताल के मैन पावर एवं इंफ्रास्ट्रक्चर के बारे में जानकारी प्राप्त कीl प्रधानाचार्य ने बताया कि दो-तीन जनरेटर की आवश्यकता हैl जिस पर नोडल अधिकारी ने कहा कि इसकी कार्य योजना बनाकर जिला अधिकारी को उपलब्ध कराएंl
 नोडल अधिकारी ने पीजीआई के प्रधानाचार्य को निर्देश दिए कि मरीजों का ठीक से इलाज करें, उनके डाइट पर विशेष ध्यान दें, वार्ड की बराबर साफ-सफाई एवं सैनिटाइज कराते रहेंl अपने स्टाफ को हमेशा मास्क, ग्लब्स और हेड कवर लगाए रहने के लिए प्रेरित करेंl
 इस अवसर पर जिलाधिकारी राजेश कुमार, पीजीआई के प्रधानाचार्य, डाक्टर दीपक पांडेय सहित पीजीआई के संबंधित डॉक्टर उपस्थित रहेl

No comments:

Post a Comment