Friday, May 15, 2020

प्रभारी निरीक्षक गजानन चौबे ने लोगों से अपील की कि लाँँकडाउन के दौरान त्यौहार घर में मनाये।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी


आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के समता नगर मौहल्ला में मुस्लिम समाज के लोगों के साथ क्षेत्राधिकारी सगड़ी सिद्धार्थ तोमर की अध्यक्षता में नगर पंचायत के आज़ाद नगर बार्ड में शांति कमेटी की बैठक हुई ।
जिसमें अलविदा जुमा और ईद की नमाज को लेकर लोगों को लॉकडाउन के दौरान की गाइड लाइन को बताया गया।
 प्रभारी निरीक्षक गजानन चौबे ने लोगों से अपील की आप लाँँकडाउन के दौरान प्रशासन के दिशा निर्देश के अनुसार त्यौहार मनाये। घर के अन्दर ही नमाज़ अदा करे। नगर के कई लोगों ने मांग किया कि प्रशासन की देखरेख में ईद की नमाज पढ़ने की व्यवस्था की जाए।
इस पर प्रभारी निरीक्षक गजानंद चौबे ने कहा कि जरा सी लापरवाही हमारे आपके लिए घातक साबित हो सकती है। इसलिए इस संकट की घड़ी में धैर्य व शांति के साथ और सादगी पूर्ण त्यौहार को मनाएं यही आप लोगों से अपील करते हैं।
इस अवसर दौरान नगर अध्यक्ष हरिशंकर यादव, पूर्व नगर अध्यक्ष खुरमुल्ली गुप्ता, ज्ञानेन्द्र मिश्रा, निहाल मेहंदी, जिसान मेहंदी,अनवार अहमद, मौलाना मुस्तफा,फैसल खान, एहसान, शाक़िर, सुफियान, जुल्फेकार खान, फहद खान, सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment