Friday, May 15, 2020

लॉकडाउन के दौरान पुलिस की उपस्थिति में सी एच सी हरैया पर लोगो ने किया हंगामा ।


लॉक डॉउन के दौरान पुलिस की उपस्थिति में सी एच सी पर लोगो ने किया हंगामा ।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)                  हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।

सगड़ी हरैया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पुलिस की उपस्थिति में डॉक्टर से भिड़े भाजपाई। मनमाफिक रिपोर्ट लगाने का बना रहे थे दबाव।

जानकारी के अनुसार रौनापार थाना क्षेत्र के उर्दीहा देवारा में दो पक्षों द्वारा मारपीट की घटना में घायलों को लेकर पुलिस सीएचसी हरैया पर मेडिकल कराने पहुंची।

उसी दौरान एक स्थानीय भाजपा के नेता ने पहुंचकर एक पक्ष की पैरवी शुरू कर दी और अस्पताल के अधीक्षक देवानंद यादव पर दबाव बनाने लगे। इस
घटना की जानकारी होती है तो एस ओ रौनापार भी मौके पर पहुंच गए। 

डॉक्टर का आरोप है कि स्थानीय लोग एक नेता के साथ आकर दबाव बना रहे थे और मरीज को अनावश्यक रूप से बेहोश दिखाने के लिए कह रहे थे। मना करने पर अपशब्दो का प्रयोग करते हुए विबाद करने लगे। समाचार लिखे जाने तक अधिकारीगण स्थिति का जायजा लेने में लगे रहे।

No comments:

Post a Comment