Thursday, May 14, 2020

मसोना प्रधान अजित राय ने जरूरतमन्दों में बाँटी राहत सामग्री।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़।)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

मसोना प्रधान अजित राय ने जरूरतमन्दों में बाँटी राहत सामग्री।


सगड़ी।
सगड़ी वैश्विक महामारी से परेशान देशवासियों की सहायता के लिए हर हाथ आगे बढ़ रहा है। ऐसे में हर जगह अपनी शक्ति अनुसार लोग गरीबों की मदद कर रहे है।वही गुरुवार को अजमतगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत मसोना में प्रधान द्वारा जरूरतमन्दों को राहत सामग्री बाँटी गई।
जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत मसोना गांव में लगभग 100 गरीब जरूरतमन्दों को सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए राहत सामग्री बाँटी गई। मसोना के ग्राम प्रधान अजित राय ने बताया कि गावँ से दूर कुछ लोग अपने रोजी रोजगार में हैं पर लॉकडाउन के चलते वह घर नहीं आ सके ऐसे में गावँ में कुछ गरीब परिवारों को मदद करने के लिए सहयोग देने का मन बनाया और आज गुरुवार को सुबह 9:30 बजे परिवार के लोगों के सहयोग से शोषण डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए लगभग 100 परिवारों को राहत सामग्री बाँटी, जिसमें चावल 5 किलो, आटा 5 किलो, 1 किलो दाल,1 किलो प्याज, 1लीटर तेल, 1पाव मसाला,1 किलो नमक, आधा किलो सोयाबीन,1पाव मिर्च, आदि समान रहे। ग्रामीणों ने जागरूक करते हुए लोगों को साफ सफाई, सोशल डिस्टेंसिंग, और लॉकडाउन का पालन करने के लिए भी बताया।
इस दौरान घर के सदस्यों ने भी बाहर से रहकर गरीबों की मदद करने के लिए आगे हाथ बढ़ाया जिसमें अशोक राय ,मनोज राय , देवाआशीष राय, अमरीश
राय, कौशल राय, स्मिता राय, रंजना राय ने ग्राम प्रधान के साथ मिलकर गरीबों के लिए हर संभव मदद करने के लिए आगे हाथ बढ़ाया।

No comments:

Post a Comment