(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़।)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
बाहरी मजदूरों के आने के उपरांत कोटेदारों ने ई पास मशीन लौटाने के लिए बनाया दबाव।
मशीन वापस न लेने पर तहसील परिसर में अड़े रहे कोटेदार।
ई पास मशीन न लेने पर कोटेदारों ने सामुहिक रूप से इस्तीफा स्वीकार करने की मांग की ।
सगड़ी।
सगड़ी तहसील के मुख्यालय पर सगड़ी क्षेत्र के कोटेदारों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर ईपास मशीन वापस लेने के लिए कहा ना लेने पर समस्त उचित दर विक्रेताओं का इस्तीफा स्वीकार करने की मांग की है।
अजमतगढ़ ब्लॉक बिलरियागंज महाराजगंज हरैया के समस्त कोटेदारों ने बुधवार को तहसीलदार सगड़ी को ज्ञापन सौंपकर अवगत कराया कि हम सभी लोग इस कोरोना महामारी में सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं 2 महीने तक शासन की मंशा के अनुरूप हमने राशन का वितरण किया किंतु अन्य प्रदेशों से आए हुए बाहरी मजदूरों से गांव में अफरा-तफरी मची हुई है जिससे ईपास मशीन से वितरण करना संभव नहीं है कोरोना वायरस फैलने का भय बना हुआ है जिसको देखते हुए कोटेदार संघ ने ई पोस मशीन वापस लेकर पूर्व की भांति वितरण किया जाएगा सरकार के निगाह मेें हमारी कोई अहमियत नहीं है ना आगे सुरक्षा की भी कोई व्यवस्था है।
वहीं प्रत्येक ग्राम सभा में उचित दर दुकानदारों द्वारा अपना पैसा जमा करके दो महीने का खाद्यान्न सरकार के निर्देश पर वितरण कर दिया गया। माह जून का पैसा जमा करने में दुकानदार असमर्थ है। सरकार द्वारा जिस प्रकार से चावल फ्री दिया जा रहा है तो उसी प्रकार रेगुलर खाद्यान्न फ्री में देकर वितरण कराया जाय।
उपरोक्त तथ्यों को देखते हुए ईपास मशीन से किसी भी कीमत में वितरण करने को तैयार नही है। सगड़ी तहसील परिसर में सुबह 10:00 बजे से ही क्षेत्र के कोटेदार इकट्ठा होना शुरू हुए और 12:00 बजे तक सैकड़ों की संख्या में एकत्र होकर सगड़ी तहसील दार हेमंत कुमार गुप्ता को ज्ञापन सौंप कर एक पास मशीन वापस लेने की मांग की वही मशीन वापस ना लेने पर इस्तीफा देने के लिए बाध्य है।
सप्लाई स्पेक्टर वीरेंद्र यादव और रामप्रवेश कोटेदार संगठन से वार्ता घंटों की और कहा कि जनपद में कहीं भी वापस की गई तो हम भी ले लेंगे जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को इसकी सूचना दे दी गई घंटों कोटेदार सगड़ी तहसील परिसर में जमे रहे। जिला संगठन उपाध्यक्ष सीताराम मौर्य, अजमतगढ़ अध्यक्ष मोहन तिवारी हरैया अध्यक्ष शाह आलम बिलरियागंज अध्यक्ष संजय सिंह महाराजगंज अध्यक्ष रामनिवास रामानंद, शिवाकांत , अभिमन्यु, बहादुर सिंह, राम नगीना सिंह पटेल , दिनेश, अमानुउल्लाह , गणपत गुप्ता, जोखन , रामपलट सहित सैकड़ों की संख्या में कोटेदार मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment