Thursday, June 11, 2026

उपजिलाधिकारी सगड़ी ने दान शनिचरा गांव में दोनों पक्षों से की वार्ता।

शनि देव मंदिर के पुजारी विवाद को लेकर आयुक्त को उपजिलाधिकारी भेजेंगे रिपोर्ट।

उपजिलाधिकारी सगड़ी ने दान शनिचरा गांव में दोनों पक्षों से की वार्ता।

दोनों पक्षों से वार्ता के बाद भी नहीं बनी आपस में कोई सहमति।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के दान शनिचरा गांव में प्रसिद्ध शनि देव मंदिर के स्वामित्व और पुजारी को लेकर विवाद की जांच के लिए एसडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण दोनों पक्षों से की वार्ता आपस में सहमति नहीं बनने से वार्ता रही बेनतीजा उपजिलाधिकारी आयुक्त को भेजेंगे रिपोर्ट।सोमवार की शाम को बिलरियागंज थाना क्षेत्र में स्थित दान शनिचरा गांव में प्रसिद्ध शनि देव मंदिर के स्वामित्व को लेकर चल रहे विवाद के मामले में उपजिलाधिकारी सगड़ी श्याम प्रताप सिंह,क्षेत्राधिकार सगड़ी अनिल वर्मा सगड़ी तहसीलदार नवीन निश्चल त्रिपाठी नायब तहसीलदार आदर्श सिंह ने ग्रामीणों की उपस्थिति में सभी पक्षों की बात सुनी और स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों समेत संबंधित पक्षों ने अपने-अपने दावे और पक्ष उपजिलाधिकारी के समक्ष रखे। मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एसडीएम ने सभी पक्षों को बुधवार तक अपने-अपने साक्ष्य और अभिलेख प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।उपजिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि मंदिर के स्वामित्व का निर्धारण अभी नहीं किया गया है। साक्ष्यों के परीक्षण और सभी पक्षों की सुनवाई के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी तब तक विवादित स्थल पर यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। वहीं उप जिलाधिकारी सगड़ी श्याम प्रताप सिंह ने कहा कि शनि देव मंदिर की जांच रिपोर्ट आयुक्त को सौंप जाएगी प्रशासन मामले पर नजर बनाए हुए है और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है। इस दौरान सैकड़ों ग्रामीणों के साथ पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद रही।

No comments:

Post a Comment