अजमतगढ़ मंडल के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक परिसर में पौधरोपण किया।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ ब्लॉक परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस पांच जून को व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज के जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी अजमतगढ़ मंडल के कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक परिसर में सघन पौधरोपण किया। फलदार वृक्ष आम,अमरूद,कटहल, गुलर,जामुन,अनार व पीपल, बरगद आदि सहित तमाम पौधारोपण हजारों की संख्या में किया गया।सभी लोगों ने सघन पौधरोपण किया।इस अवसर पर अजमतगढ़ मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पृथ्वी का अधिकतम भूभाग वृक्षों से आच्छादित होना चाहिए। हर व्यक्ति कम से कम एक पौधा लगायें व देखभाल करें तो भी वृक्षों की संख्या अधिक हो जायेगी। जिससे अधिक से अधिक संख्या में वृक्ष लगे और उसकी देखभाल करें। भाजपा शिर्ष नेतृत्व के निर्देश पर सभी कार्यकर्ता्गण,वरिष्ठ गढ़ पूरे देश में पौधारोपण कर रहे हैं। अजमतगढ़ मंडल के हर बूथों पर पौध वितरित हो रहे हैं जो आज से लगातार प्रतिदिन हर बूथों पर कार्यकर्ताओं द्वारा लगाया जाएगा। मंडल में कुल 113 बूथ हैं।इस अवसर पर पूर्व विधायक वंदना सिंह,अरविंद जायसवाल, दिवाकर सिंह,खंड विकास अधिकारी जितेन्द्र मिश्र, प्रेमभूषण सिंह,बांके यादव,फागु सोनकर,अमित राय, धर्मेंद्र, भोला राजभर,जगजीवन राय, मृत्युंजय गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। उधर अजमतगढ़ के जमीन मेघई में दिवाकर सिंह के आवास पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन मनाया मिष्ठान वितरण
किया।
No comments:
Post a Comment