कृषि पट्टा निरस्त कर मुख्य राजस्व अधिकारी ने नगर पंचायत को किया सुपुर्द।
टड़वा बद्दोपुर में देवी चबूतरा स्थल पर मुख्य राजस्व अधिकारी का आदेश।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर वर्षों से विवादित कृषि पट्टा निरस्त कर मुख्य राजस्व अधिकारी ने नगर पंचायत जीयनपुर को किया सुपुर्द टड़वा बद्दोपुर देवी चबूतरा स्थल पर मुख्य राजस्व अधिकारी का आया आदेश।आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर डाक बंगला के सामने स्थित देवी चबूतरा और विगत कई वर्षों से विवादित कृषि पट्टा भूमि को आजमगढ़ मुख्य राजस्व अधिकारी संजीव ओझा ने रामचंद्र बनाम राम नरेश में गाटा संख्या 237 क्षेत्रफ़ल.09990 हेक्टेयर अब्दुल कलाम आदि गाटा संख्या 238 क्षेत्रफल .0490 अब्दुल कलाम आदि गाटा संख्या मिल जुमला 240 क्षेत्रफल .0110 हैकटेयर अन परवीन गाटा संख्या 240 क्षेत्रफ़ल.0240 हेक्टेयर नरेश पुत्र सीता वासुपार बनकट गाटा संख्या 241 मिल जुमला क्षेत्रफल .0140 हेक्टेयर अजय पुत्र जतन गाटा संख्या 242 क्षेत्रफ़ल .0210 हेक्टेयर नरेश पुत्र सीता का कृषि आवंटन स्वीकृति 1 जुलाई वर्ष 1966 को निरस्त कर नगर पंचायत को सुपुर्द करने और सगड़ी तहसील के भू अभिलेख में दर्ज करने के लिए आदेश दिया विदित हो उक्त जमीन को लेकर वर्षों से पूर्व में कई बार विवाद हो चुका है जिस पर कब्जा को लेकर नगर पंचायत के निवासियों ने अपना विरोध जताया और मामला न्यायालय में पहुंचा जिसके बाद मुख्य राजस्व अधिकारी ने रिपोर्ट और साक्ष्य के आधार पर ऐतिहासिक फैसला सुनाया जिसको लेकर नगर पंचायत जीयनपुर के लोगों में हर्ष व्याप्त है।
No comments:
Post a Comment