Saturday, May 16, 2026

एल्डर कमेटी अध्यक्ष ने सगड़ी अधिवक्ता समिति अध्यक्ष सहित विजेता प्रत्याशियों की की घोषणा।

एल्डर कमेटी अध्यक्ष ने सगड़ी अधिवक्ता समिति अध्यक्ष सहित विजेता प्रत्याशियों की की घोषणा।

सगड़ी अधिवक्ता अध्यक्ष ओंकार नाथ त्रिपाठी व जयराम यादव घोषित।

सगड़ी अधिवक्ता समिति के मंत्री बने संतोष राय कोषाध्यक्ष वेद प्रकाश शुक्ला। 

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी अधिवक्ता समिति एल्डर कमेटी के अध्यक्ष ने दो दिन बाद अधिवक्ता अध्यक्ष सहित पदाधिकारी की घोषणा सगड़ी अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष ओंकारनाथ त्रिपाठी निर्वाचित तो वही मंत्री बने संतोष राय तो कोषाध्यक्ष बने वेद प्रकाश शुक्ला। 14 मई को सगड़ी अधिवक्ता समिति के सदस्यों के द्वारा अध्यक्ष सहित अन्य पदों पर मतदान के बाद मतगणना की गई जिसमें अध्यक्ष पद पर ओंकार नाथ त्रिपाठी और जयराम यादव के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ ओंकारनाथ त्रिपाठी को 52 मत तो वही जयराम त्रिपाठी को 51 मत मिले ओंकार नाथ त्रिपाठी के दो मत अमान्य किया गया तो वहीं जयराम यादव का एक मत अमान्य किया गया इसके बाद दोनों पक्ष किसी निर्णय पर सहमति नहीं बनने पर चुनाव अधिकारी मुकेश राय ने अध्यक्ष सहित सभी पदों के पदाधिकारी परिणाम पर रोक लगा दी। विवाद के बाद सगड़ी अधिवक्ता समिति के एल्डर कमेटी के अध्यक्ष मणिकेश्वर मिश्रा ने दो दिन बाद शनिवार को अधिवक्ता भवन पर नोटिस चस्पा कर घोषणा की जिसमें अध्यक्ष पद पर ओंकार नाथ त्रिपाठी निर्वाचित वही जयराम यादव निर्वाचित घोषित और मंत्री पद पर संतोष राय निर्वाचित तो कोषाध्यक्ष पद पर वेद प्रकाश शुक्ला निर्वाचित किया गया। उपाध्यक्ष पद पर शुकदेव दुबे और तारकेश्वर निर्विरोध बने वहीं सह मंत्री पद पर मोहम्मद नासिर रविंद्र गौतम विपिन तिवारी बने शनिवार की शाम को अधिवक्ता समिति के पदाधिकारी की घोषणा मणि केश्वर मिश्रा एल्डर कमेटी के अध्यक्ष व चुनाव अधिकारी मुकेश राय के हस्ताक्षर से जारी किया गया उक्त फैसले को लेकर अधिवक्ता प्रशंसा कर रहे।

No comments:

Post a Comment