बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर हुई चार लोगों की मौत, दुर्घटना की जानकारी मिलते ही रामगढ़ गांव में पसरा सन्नाटा।
शादी के बाद गांव के देवी देवताओं की पूजा करने आया था परिवार।
काफी मिलनसार था मृतक अजीत का परिवार।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह सड़क के किनारे सिलेंडर से भरे डीसीएम में तेज रफ्तार से आ रही स्कॉर्पियो के पीछे से अनियंत्रित होकर टकराने से हुई चार लोगों की मौत।
(मृतक के घर रामगढ़ में पसरा हुआ है सन्नाटा)
खबर जैसे ही उनके पैतृक गांव रामगढ़ पहुंची पूरे गांव में सन्नाटा छा गया। हर आदमी एक दूसरे से उसके परिवार के सादगी की चर्चा करने लगा। शादी के बाद विश्वकर्मा परिवार गांव में देवी देवताओं की दो दिन पूर्व पूजा करने आया था। पूजा के बाद गुरुवार को लौटते समय यह दर्दनाक हादसा हो गया।बटोही विश्वकर्मा के चार लड़के राम मिलन,रामनारायण, राधेश्याम और अजय रोजी रोटी के चक्कर में रामगढ़ गांव से लगभग 30 वर्ष पूर्व महोबा चले गए थे। वहीं पर प्रेशर मिक्सर प्लांट का काम करते हैं। चारों भाई अपना अलग-अलग व्यवसाय भले करते थे लेकिन शादी विवाह के बाद अपने गांव देवी देवताओं की पूजा करने साथ में जरूर आते थे। मृतक अजीत के चाचा राधे के लड़के आनंद की कुछ दिन पूर्व शादी हुई थी। 11 मई को अजित अपनी माता,दादी,बहन और अन्य परिवार को लेकर गांव आया था। गांव की काली माता व डीह बाबा की पूजा कर 13 मई की शाम वह महोबा के लिए निकले थे और रास्ते में दर्दनाक हादसा हो गया। मृतक के पड़ोसी और भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष सुधीर राय ने बताया कि इस घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में मातम छा गया।परिवार बहुत ही मिलनसार था। आने के बाद गांव के सभी लोगों से मिलकर ही जाता था।इस घटना से हम लोग काफी दुखी हैं। परिवार पर आई आपदा में पूरा गांव उसके साथ है। गांव से कई लोग महोबा उसके परिवार को कल सांत्वना देने जाएंगे।

No comments:
Post a Comment