अजमतगढ़ ताल सलोना का सीमांकन कार्य हुआ शुरू।
अजमतगढ़ ताल सलोना सीमांकन के लिए दो टीम लगी।
प्रदेश स्तर पर संरक्षण व सुंदरीकरण की तैयार हो रही योजना।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ ताल सलोना के सीमांकन कार्य में जुटी राजस्व टीम दो नायब तहसीलदार के नेतृत्व में दो टीम बनाकर सीमांकन कार्य हुआ शुरू प्रदेश स्तर पर संरक्षण व सुंदरीकरण की तैयार हो रही योजना उप जिलाधिकारी ने सीमांकन कार्य का किया निरीक्षण। सगड़ी तहसील के अजमतगढ़ स्थित सलोना ताल (ताल सलोना) का क्षेत्रफल लगभग 10,000 हेक्टेयर (100 वर्ग किमी) से अधिक है। इस विशाल ताल का विकास अब इको-टूरिज्म और पक्षी विहार के रूप में करने की योजना है, जहाँ बड़ी संख्या में विदेशी पक्षी (साइबेरियन पक्षी) भी आते हैं इसके लिए वन विभाग के द्वारा प्रदेश स्तर पर ताल सलोन के संरक्षण व सुंदरीकरण के लिए विस्तृत कार्य योजना तैयार की जा रही है वहीं पूर्व में आजमगढ़ जिला अधिकारी रविंद्र कुमार व पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने ताल सलोना का भ्रमण कर निरीक्षण किया था कार्य योजना तैयार करने को लेकर अजमतगढ़ ताल सलोना का सीमांकन करने के लिए उप जिलाधिकारी श्याम प्रताप सिंह ने नायब तहसीलदार आदर्श सिंह के नेतृत्व में एक राजस्व टीम गठित की वहीं दूसरी टीम नायब तहसीलदार विवेकानंद गुप्ता के नेतृत्व में राजस्व की टीम गठित कर सोमवार को युद्ध स्तर पर सीमांकन का कार्य शुरू किया विदित हो अजमतगढ़ ताल सलोना के किनारे अजमतगढ़ नगर पंचायत के साथ-साथ दर्जनों गांव जुड़े हुए हैं वहीं अजमतगढ़ ताल सलोना में दर्जनों गांव का बारिश में पानी आता है और पास के किसान अजमतगढ़ ताल सलोना से लाभान्वित होते हैं वहीं लाल सलोन के संरक्षण व विकास से अजमतगढ़ क्षेत्र ही नहीं बल्कि जनपद स्तर पर जनपद स्तर पर पर्यटन के साथ-साथ क्षेत्र वासियों का विकास भी होगा उप जिला अधिकारी सगड़ी श्याम प्रताप सिंह ने सीमांकन के कार्य का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
No comments:
Post a Comment