Saturday, May 2, 2026

सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस पर कुल 127 प्रार्थना पत्र पड़े।

सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस पर कुल 127 प्रार्थना पत्र पड़े।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस पर कुल 127 प्रार्थना पत्र पड़े एक भी प्रार्थना पत्र का मौके पर नहीं हुआ निस्तारण। शनिवार को सुबह 10:00 बजे सगड़ी तहसील पर उपजिलाधिकारी सगड़ी श्याम प्रताप सिंह की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया इस दौरान उपजिलाधिकारी ने जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए निर्देशित किया सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस पर राजस्व के 95 पुलिस विभाग के 17 और विकास विभाग के 15 प्रार्थना पत्र पड़े कल 127 प्रार्थना पत्र समाधान दिवस पर पड़े वहीं मौके पर एक भी प्रार्थना पत्र का निस्तारण नहीं हो सका इस दौरान मुख्य रूप से संगड़ी तहसीलदार नवीन त्रिपाठी, नायब तहसीलदार विवेकानंद गुप्ता, संजय राय सहित तहसील स्तर के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment