जवाहर नवोदय विद्यालय में संकुल स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर में स्थित आजमगढ़ के जवाहर नवोदय विद्यालय में संकुल स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। शुभारंभ करते हुए विद्यालय के प्राचार्य शशि प्रकाश राय ने विभिन्न जनपदों के जवाहर नवोदय विद्यालय से आए हुए प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए खेल की भावना से खेलने की नसीहत दी। इस प्रतियोगिता में आजमगढ़,मऊ, बलिया,गाजीपुर,महराजगंज,देवरिया, कुशीनगर,बस्ती और सिद्धार्थ नगर के विभिन्न आयु वर्ग में कुल 25 छात्र और 23 छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं। शुरुआती दौर में आयु र्वग 14 , 17 एवं 19 के लीग मैचेज कराए जा रहे हैं जिसके आधार पर सेमीफाइनलिस्ट और फाइनलिस्ट तय किए जाएंगे। प्रतियोगिता के उपरांत दिनांक 10 अप्रैल से कौशाम्बी में आयोजित होने वाले क्षेत्र स्तरीय प्रतियोगिता हेतु खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा जिसमें उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के विभिन्न 8 संकुलों से चयनित खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। विद्यालय के व्यायाम शिक्षक डॉ सुभाष चंद्रा,अनिल कुमार पाठक एवं श्रीमती रंजना के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रतियोगिता को सकुशल एवं सुचितापूर्ण तरीके से सम्पन्न करने हेतु जनपद के विभिन्न बैडमिंटन कोच सत्येंद्र उपाध्याय,पवन पांडेय एवं स्त्रोत सिंह निर्देशित कर रहे हैं। उक्त अवसर पर विभिन्न जनपदों से आए छात्र छात्राओं के अनुरक्षक- अनुरक्षिकाओं के साथ साथ विद्यालय के उप प्राचार्य आशीष त्रिपाठी,विजय शंकर,विजय कुमार, अनिल कुमार,आफताब,अरविंद,गरिमा,रीना,चंदन, अशोक मिश्रा आदि समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment