Saturday, April 18, 2026

अनुपस्थित ईओ सहित दो लोगों को कारण बताओं नोटिस।

अनुपस्थित ईओ सहित दो लोगों को कारण बताओं नोटिस।

तहसील संपूर्ण समाधान दिवस पर नहीं आते अधिकारी।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस पर शनिवार को उपजिलाधिकारी सगड़ी श्याम प्रताप सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। मौके से अनुपस्थित अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत जीयनपुर व अजमतगढ़ तथा बाढ़ खंड के एसडीओ सहित कई अन्य अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस जारी किया है।अधिकारियों के गायब होने पर उपजिलाधिकारी द्वारा कड़ी आपत्ति करते हुए उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत जीयनपुर,अजमतगढ़ और बाढ़ खंड के एसडीओ सहित कई अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है और कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। एडीओ पंचायत हरैया चंद्र प्रकाश दुबे के तहसील दिवस पर पहुंचे और हस्ताक्षर बनाकर नदारत हो गए। जिस पर उप जिलाधिकारी सगड़ी द्वारा कड़ी आपत्ति करते हुए चेतावनी दी कि पुनः ऐसा नहीं होना चाहिए। सरकार की प्राथमिकता में संपूर्ण समाधान दिवस है, जिस पर समस्त तहसीलों अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य है। अनुपस्थिति को गम्भीरता से लेते हुए उन्होंने सभी से एक सप्ताह के अंदर जवाब मांगा है। इस दौरान तहसील दिवस पर कुल 110 प्रार्थना पत्र पड़े। जिसमें से राजस्व विभाग के 80, पुलिस 23,विकास सात प्रार्थना पत्र आए। निस्तारण एक का भी नहीं हो पाया। इस संबंध में उप जिलाधिकारी सगड़ी श्याम प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार की मंशानुसार तहसील समाधान दिवस पर जो भी आवेदन पड़े उनका प्राथमिकता पर निस्तारित किया जाना है। नामित अधिकारी अपने प्रतिनिधियों को भेज कर काम चलाते हैं। अब ऐसा नहीं चलेगा। यदि दोबारा इस तरह के मामले सामने आए तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। इस दौरान नायब तहसीलदार संजय कुमार राय,नायब तहसीलदार रणजीत बहादुर सिंह,खण्ड विकास अधिकारी अजमतगढ़ जितेंद मिश्रा,एडियों पंचायत सुभाष चन्द्र शर्मा,सप्लाई इंस्पेक्टर संतोष शर्मा, सप्लाई इंस्पेक्टर पंकज कुमार यादव,एस डी ओ राजू कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment