नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में राजस्व टीम ने अवैध कब्जा कराया खाली।
कब्जा हटवाकर नगर पंचायत अजमतगढ़ को किया सुपुर्द।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ नगर पंचायत में राजस्व टीम ने अवैध कब्जा कराया खाली नगर पंचायत को किया सुपुर्द। शुक्रवार को उपजिलाधिकारी सगड़ी श्याम प्रताप सिंह के आदेश पर नायब तहसीलदार विवेकानंद,राजस्व टीम के साथ अजमतगढ़ नगर पंचायत में पहुंचे अजमतगढ़ निवासी बजरंगी पुत्र मोती के प्रार्थना पत्र का निस्तारण किया जिसमें गाटा संख्या 1162 नाली और गाटा संख्या 1163 चक मार्ग और गाटा संख्या 1164 नवीन परती की पैमाइश कर सीमांकन किया गया। इस दौरान नवीन परती पर अजमतगढ़ निवासी अफजल पुत्र अब्दुल रहमान का अवैध कब्जा रहा। जिसको खाली कराया गया। वहीं नाली और चकमार्क पूर्व से खाली रहा तीनों भूमि को अजमतगढ़ नगर पंचायत को सुपुर्द कर दिया गया।इस दौरान राजस्व टीम में अनिल राय,समौधी राम,रोहित कुमार,सिद्धार्थ राय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment