प्राथमिक विद्यालय दाम महुला का वार्षिकोत्सव संम्पन।
प्रतिभावान छात्रों को किया पुरस्कृत,बीईओ ने परीक्षा फल का किया वितरण।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी ब्लॉक अजमतगढ़ के प्राथमिक विद्यालय दाम महुला पर सोमवार को वार्षिकोत्सव एवं विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से किया गया। जहां छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक परिस्थितियों देकर सभी का मनमोहन लिया।वहीं कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। दौरान विद्यालय के प्रतिभावान छात्र-छात्राओ को पूर्व प्रधानाध्यापक रामाशीष राय स्मृति प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मान पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जिसमें मेडल प्रशस्ति पत्र सहित अन्य वस्तुए उन्हें पुरस्कार के रूप में दी गई।विद्यालय की टॉपर छात्रा महिमा कुमारी को विशेष पुरस्कार दिए गए। दौरान नवीन छात्र-छात्राओं का तिलक चंदन कर कर स्वागत किया गया एवं पुराने छात्रों को जो कक्षा 5 से कक्षा 6 में प्रवेश के लिए जाएंगे उनकी विदाई समारोह का भी आयोजन किया गया। दौरान खंड शिक्षा अधिकारी कुलदीप नारायण सिंह ने कहा कि प्राथमिक विद्यालय दाम महुला ब्लॉक का बेहतरीन विद्यालयों में सुमार है और हर बार कुछ नया करने का प्रयास करता चला रहा है। हम ऐसे छात्र-छात्राओं के भविष्य की उज्जवल कामना करते हैं जो आगे के कक्षा में प्रवेश ले रहे हैं। मेहनत और परिश्रम से हर चीज हासिल की जा सकती है।उन्होंने कहा कि विद्यालय का वार्षिकोत्सव पूरे विद्यालय के विकास की कहानी बताता है। जहां विद्यालय पर छात्राओं द्वारा किए गए कार्यों को अन्य विद्यार्थी उनका अनुसरण करते हैं और आगे बढ़ते हैं। यह विद्यालय क्षेत्र में काफी चर्चा का केंद्र रहा है और आगे भी रहेगा। इस दौरान प्रधानाध्यापक अविनाश शाही,सुनीता सिंह पटेल,पारली मिश्रा,राधिका गोंड,पार्थ सारथी,मीरा यादव, लक्ष्मी सहित अन्य लोग उपस्थित है।
No comments:
Post a Comment