Monday, April 6, 2026

शिक्षक आजीवन रिटायर नही होता हमेशा सेवा देता रहता है::बन्दना सिंह

शिक्षक आजीवन रिटायर नही होता हमेशा सेवा देता रहता है::बन्दना सिंह

सेवा निवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह एव शिक्षोन्नंयन गोष्ठी का आयोजन।

19 शिक्षकों को सम्मान पूर्वक विदाई दी गई।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी शिक्षा क्षेत्र अजमतगढ़ के सेवा निवृत्त 19 शिक्षकों का सम्मान समारोह का आयोजन सोमवार को अजमतगढ़ ब्लॉक सभागार में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ब्लॉक इकाई अजमतगढ़ द्वारा किया गया।
जहां कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन एव पुष्प अर्पण कर किया गया।आये हुए अतिथियों को बुके एव माल्यार्पण किया गया।छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमो में स्वागत गीत,देश भक्ति गीत,सामूहिक नृत्य आदि प्रस्तुत कर मन मोह लिया। इस दौरान बेचनी देवी,शांति देवी,आभा रानी राय,गया प्रसाद,पानमती सिंह,आशा श्रीवास्तव,आनंद राय,सुमित्रा देवी,जियाउर्रहमान,रामबली राम,सुशीला देवी,उदयभान यादव,मंजू देवी,प्रमोद सिंह,देवी शरण सिंह,सूर्यजीत सिंह,नीरा उपाध्याय,मुन्नी देवी,श्याम प्रताप पांडेय आदि शिक्षकों को रामचरित मानस,अंगवस्त्रम एव प्रतीक चिन्ह,देकर पुष्प वर्षा करते हुए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक भाजपा नेत्री वंदना सिंह ने कहा कि शिक्षक आजीवन शिक्षक ही रहता है वह कभी भी रिटायर नही होता।ऐसे शिक्षकों का सम्मान करके हम गौरवान्वित हो रहे हैं।शिक्षक अपने छात्रों को आगे बढ़ते हुए देख कर जिस तरह से अपने को गौरवान्वित महसूस करता है हम सब को आज वही सम्मान आने पर महसूस हो रहा है। शिक्षक पूरे जीवन अपने आदर्श छात्रों को आगे बढाने का कार्य करता है।जिससे वह छात्र आगे बढ़कर देश और गांव का नाम रोशन करता है। वही गोरखपुर भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरविन्द जायसवाल ने कहा कि एक शिक्षक अपने बच्चों को शिक्षा देने की जो जिज्ञासा है वह पूरे जीवन जीवित रहती है। शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो पीने से कम नहीं होगा और भी मजबूत बनाने का काम करेगा।भाजपा नेता मनीष कुमार मिश्रा ने कहा कि शिक्षक पूरे जीवन अपने छात्रों को बेहतर शिक्षा देकर समाज मे पहचान बनाने का कार्य करता है और सेवा निवृत्त होने पर अपने आसपास समाज को शिक्षित करने का कार्य किया करता है जिससे समाज में विकृतियां उत्पन्न नहीं होती है और एक सुदृढ़ समाज का निर्माण शिक्षक के द्वारा ही किया जाता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि इस तरह शिक्षकों का सम्मान करके हम सब अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं जो सेवा के दौरान एक स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए जुटा रह रहा और पूरे जीवन शिक्षक अपने आसपास के समाज को आगे बढ़ाने का कार्य करते है। इस दौरान मुख्य रूप से अरविंद जायसवाल क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा,मनीष कुमार मिश्रा ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि,जिला आबकारी अधिकारी राजेश कुमार मिश्रा,बहादुर चौबे पूर्व ब्लाक प्रमुख जहानागंज,अनिल कुमार मिश्रा,राजमणि शर्मा, प्रदीप कुमार तिवारी,अंशु राय,निधि राय,दिनेश कुमार पान्डेय,हुमा परवीन, राजलक्ष्मी सहित आदि शिक्षक मौजूद रहें। 
कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर हरकेश  
मिश्रा ने किया।

No comments:

Post a Comment