Tuesday, March 31, 2026

आयुक्त आजमगढ़ के निर्देश पर राजस्व टीम ने कराया कब्जा परिवर्तन।

आयुक्त आजमगढ़ के निर्देश पर राजस्व टीम ने कराया कब्जा परिवर्तन। 

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के चगईपुर गांव में कुछ लोगों द्वारा अनधिकृत रूप से किए गए कब्जे को आयुक्त आजमगढ़ के निर्देश पर उपजिलाधिकारी सगड़ी द्वारा गठित राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार को कब्जा हटवा दिया। इस दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु काफी संख्या में पुलिस के लोग मौजूद रहे।सगड़ी तहसील के चगईपुर गांव निवासी परमहंस यादव ने आयुक्त आजमगढ़ को प्रार्थना पत्र देकर कहा था कि मेरी भूमि पर कुछ लोगों ने जबरदस्ती अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। कई बार स्थानीय स्तर पर शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। शिकायत को संज्ञान में लेते हुए आयुक्त महोदय ने उपजिलाधिकारी सगड़ी श्याम प्रताप सिंह को इस संबंध में कार्यवाही करने का निर्देश दिया। उपजिलाधिकारी ने राजस्व टीम से मौके की पैमाइश कराई।जिसमें शिकायत सही पाई गई।उपजिलाधिकारी ने राजस्व निरीक्षक समोधि राम, लेखपाल रीता गौतम,हरिवंश और उपनिरीक्षक श्याम जी यादव,उपनिरीक्षक राणा प्रताप राय,महिला दरोगा गीतांजलि, कांस्टेबल निलेश,प्रदीप कुमार गुप्ता और संजय वर्मा की संयुक्त टीम बनाकर अवैध रूप से किए गए कब्जे को हटाने का निर्देश दिया। सोमवार को गठित टीम मौके पर पहुंची और पुनः पैमाइश कर कब्जा परिवर्तन कर दिया और निशान देही तामीर की। इस दौरान कई बार विवाद की स्थिति भी उत्पन्न हुई। जिसको देखते हुए भारी संख्या में पुलिस के लोग मौजूद रहे।इस बाबत राजस्व निरीक्षक समोधि राम ने बताया कि उपजिलाधिकारी के आदेश पर दोनों पक्षों की सहमति से कब्जा परिवर्तन कराया गया। शिकायत का समाधान कर दिया गया है। अब कोई विवाद दोनों पक्षों में नहीं रह गया है। दोनों पक्षों से सहमति पत्र भी तैयार कराया गया।

No comments:

Post a Comment