Sunday, March 8, 2026

अंजान शहीद में रखी गई तथागत बुद्ध विहार भवन की आधारशिला।

अंजान शहीद में रखी गई तथागत बुद्ध विहार भवन की आधारशिला।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील के अंजान शहीद गांव में रविवार को विश्व व्यापी तथागत बुद्ध विहार भवन का शिलान्यास किया गया। बौद्ध धर्म के भिक्षु चंद्रिका महफेरा ने मत्रों के बीच संदीप राणा, स्वामीनाथ और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा से शिला स्थापित कराई। इस अवसर पर हजारों लोगों ने बौद्ध की उपदेशों को भी ग्रहण किया।सम्यक दृष्टि फाउंडेशन श्री रविदास मंदिर पक्का पोखरा अंजान शहीद के द्वारा बुद्ध विहार भवन का शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया था।जिसमें जनपद के कोने- कोने से हजारों लोग उपस्थित हुए। बौद्ध भिक्षु चंद्रिका महफेरा,महा कश्यप सहित दर्जनों भिक्षुओं ने विधिवत मंत्रों के बीच कार्यक्रम संपन्न कराया।
बौद्ध भिक्षु चंद्रिका महफेरा ने कहा कि बौद्ध धर्म लोगों को शांति और सद्भाव से जीने की प्रेरणा देता है आज पूरी दुनिया में एक देश दूसरे पर कब्जा करने के लिए बमबारी कर रहा है। अशोक महान ने शिक्षा दिया था कि शांति ही सबसे बड़ा धर्म है हमें शांतिपूर्वक सबके साथ समानता का व्यवहार करते हुए रहना चाहिए। शिलान्यास कार्यक्रम में महा प्रधान अर्जुन राम,पूर्व प्रधान सुब्भान खान,करुणाकांत मौर्य,अश्विनी कुमार, प्रमोद कुमार,विश्वनाथ मौर्य,नंदलाल भारती,सतपाल,श्रवण कुमार,राजीव कुमार,बृजराज प्रसाद,कमलेश कुमार,पप्पू कुमार राम ने संयुक्त रूप से कहा कि इस भवन की आधारशिला रखी गई है।इसके तैयार हो जाने से क्षेत्र के लोगों को यहां लाइब्रेरी जैसी सुविधा भी मिलेगी और यहां से प्रदेश ही नहीं देश में शांति का संदेश गूंजेगा।

No comments:

Post a Comment