प्राथमिक विद्यालय अजमतगढ़ पर शिक्षक संकुल की हुई बैठक।
प्रत्येक प्राथमिक विद्यालय पर वार्षिक परीक्षा को लेकर हुई हुई बैठक।
शिक्षण को प्रभावशाली बनाने के लिए शिक्षण संकुल में हुई परिचर्चा।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ प्राथमिक विद्यालय पर शिक्षक संकुल की बैठक संपन्न हुई जिसमें शिक्षण को प्रभावशाली बनाने के लिए परिचर्चा की गई वहीं प्रत्येक प्राथमिक विद्यालय पर वार्षिक परीक्षा और निपुण समग्र को लेकर हुई बैठक।मंगलवार को दिन में 2:00 बजे से लेकर 3:00 बजे तक प्राथमिक विद्यालय अजमतगढ़ पर शिक्षक संकुल की बैठक की गई। जिसमें मुख्य रूप से प्रत्येक प्राथमिक विद्यालय पर शिक्षण को प्रभावशाली बनाने को लेकर परिचर्चा की गई वहीं वार्षिक परीक्षा और निपुण समग्र के साथ विभिन्न बिंदुओं पर बैठक कर शिक्षकों ने आपस में विस्तृत कार्य योजना बनाकर छात्र- छात्राओं को निपुण करने और उन्हें प्रभावशाली तरीके से शिक्षण विधियां अपना कर छात्रों को अपनी अपनी कक्षा में प्रगति की समीक्षा कर उनकी कमियों पर कार्य करने और उन्हें निरंतर प्रेरित करने के लिए निर्देशित किया गया। वही प्राथमिक विद्यालय के पठन-पाठन व व्यवस्था को प्रभावशाली बनाने के लिए शिक्षण योजना,प्रत्येक प्राथमिक विद्यालय पुस्तकालय पर छात्रो की संलिप्तता का दैनिक रजिस्टर तैयार करने शिक्षक डायरी से प्रतिदिन कार्य योजना के निर्माण व टी एल एम का प्रभावी उपयोग व कक्षावार टी एल एम निर्माण के साथ दीक्षा एप पर प्रशिक्षण पर चर्चा वहीं विद्यालय में रीडिंग कैंपेन चलाने व कंपोजिट ग्रांट पर विद्यालय में कार्य करने के लिए प्रबंध समिति की नियमित बैठक करने के लिए चर्चा की गई।इस दौरान शिक्षक संकुल की बैठक में अवधेश यादव ने निपुण भारत के तहत प्राथमिक विद्यालय के पठन-पाठन को प्रभावशाली करने के लिए बिंदुवार चर्चा की बैठक में मुख्य रुप से हुमा प्रवीन, बीरेंद्र शाही, रामदरश विद्यार्थी, जगजीवन राम, राज लक्ष्मी सहित मसोना न्याय पंचायत के सभी शिक्षक मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment