Saturday, February 7, 2026

पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज अजमतगढ़ में करियर मेले का आयोजन।

पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज अजमतगढ़ में करियर मेले का आयोजन।

छात्राओं को रोजगार और प्रोफेशनल प्रतियोगिताओं की दी गई जानकारी।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अजमतगढ़ में शनिवार को करियर मेले का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं को रोजगार के वैकल्पिक विकल्पों की जानकारी विस्तार से कराई गई।मुख्य अतिथि पूर्व विधायक वंदना सिंह ने कहा कि आज लड़कियां लड़कों से किसी मामले में कम नहीं है।हर क्षेत्र में बढ़ चढ़कर सहभागी बन रही है। शिक्षा के साथ अपने करियर को स्ट्रांग बनाने के लिए शुरू से ही प्रयास करने की जरूरत है। प्रतियोगी और प्रोफेशनल तथा रोजगार परक परीक्षाओं में लगातार शामिल होना चाहिए। 
डॉ,प्रदीप ने छात्राओं को रोजगार के विकल्पों की जानकारी देते हुए कहा कि शिक्षा के साथ सामाजिक संगठनों से जुड़कर जानकारियां लेनी चाहिए। भविष्य की सुरक्षा के लिए वर्तमान में कड़ी मेहनत की जरूरत है।प्रधानाचार्य चंदा सिंह ने कहा कि आत्मरक्षा,संचार, निर्णय लेने की क्षमता और लोक सेवाओं तक पहुँचने के लिए सतर्कता की जरूरत है।बाल विवाह,लैंगिक समानता और उनके अधिकारों के बारे में जानकारी और सतर्कता भी रखनी होगी। रोजगार परक शिक्षा के प्रति लगातार विभिन्न माध्यमों से जुड़ने की जरूरतहै।विद्यालय की शिक्षक शाइस्ता खातून,सरिता राय,उजमी सिद्दीकी ने भी अपने अनुभव साझा किया।

No comments:

Post a Comment