Thursday, February 5, 2026

ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर बीएलओ पर अनियमिता का लगाया आरोप।

ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर बीएलओ पर अनियमिता का लगाया आरोप।

डुप्लीकेट वोटर लिस्ट के कार्य में पक्षपात करने का बी एल ओ पर आरोप।

शिकायत पर मुकदमे में फसाने की बीएलओ पति ने दी धमकी।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ खंड विकास क्षेत्र में भुवना के ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी सगड़ी को प्रार्थना पत्र देकर बीएलओ पर पक्षपात करने का लगाया आरोप पंचायत डुप्लीकेट वोटर लिस्ट के कार्य में धांधली करने का लगाया आरोप शिकायत पर बीएलओ पति ने मुकदमें में फसाने की दी धमकी उपजिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी को सौंपी जांच।बुधवार को भुवना बुजुर्ग के ग्रामीणों ने सगड़ी तहसील पर पहुंचकर उपजिलाधिकारी सगड़ी श्याम प्रताप सिंह को प्रार्थना पत्र देकर गांव की बीएलओ बबीता भारती पर ग्राम पंचायत डुप्लीकेट वोटर लिस्ट के कार्य में आधार फीडिंग करने का कार्य चल रहा है। जिसमें 860 मतदाता का आधार फॉर्म जमा किया गया है। वहीं 443 का आधार कार्ड नहीं दिखाया गया है जिस पर पक्षपात करने का आरोप लगाया और बीएलओ का कार्य पति उमेश के द्वारा किया जा रहा है जिस पर जांच कर कार्रवाई की मांग की। वहीं उपजिलाधिकारी श्याम प्रताप सिंह ने इसकी जांच खंड विकास अधिकारी अजमतगढ़ जितेंद्र मिश्रा को सौंपी। वहीं ग्रामीणों ने जीयनपुर कोतवाली पर भी प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है और बीएलओ पति उमेश से शिकायत पर पति के द्वारा मुकदमा में फसाने की धमकी की रिकॉर्ड ऑडियो भी सौंपा। इस दौरान मुख्य रूप से इंद्र भूषण यादव,उत्पल राय,अभिषेक राय,अनुराग राय, अमरेश राय सहित गांव के दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment