बिना अनुमति हरा पेड़ काटते तीन को पुलिस ने पकड़ा लकड़ी बरामद।
बिना अनुमति हरा पेड़ काटने पर जीयनपुर पुलिस ने तीन लोगों पर मुकदमा किया दर्ज,गिरफ्तार।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में दो अलग अलग स्थानों से बिना अनुमति हरा पेड़ काटते तीन को पुलिस ने पकड़ा मुकदमा दर्ज कर किया गिरफ्तार लकड़ी बरामद।जीयनपुर कोतवाली पर तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक परमात्मा मिश्रा ने पुलिस बल के साथ मुखबिर की सूचना पर नूरुद्दीनपुर हिंदू पट्टी में सागौन हरा पेड़ काटते मौके से शाकिर पुत्र आरिफ निवासी घरसड़ा को पकड़ा जो बिना अनुमति पेड़ काटते हुए पाया गया और कोई कागज नहीं दिखा सका जिसके बाद शाकिर पर भारतीय वन अधिनियम धारा 4/10 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तार कर लिया वहीं इमलिया चौकी इंचार्ज अमित तिवारी ने पुलिस बल के साथ लीलापट्टी बनकटिया में सागौन का हरा पेड़ काटते समय मौके से सलीम पुत्र मुन्ना आलम उमर 38 वर्ष निवासी अजमतगढ़ रामअवध पुत्र रामनिहोर उम्र 35 वर्ष निवासी अजमतगढ़ को पकड़ा जो अनुमति पत्र नहीं दिखा सकें और बताया कि ठेकेदार नसीम पुत्र मंजूर और सुरेन्द्र पुत्र सीता के कहने पर हरा पेड़ काट रहे थे। दोनों पर भारतीय वन अधिनियम धारा 4/10 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तार कर दोनों स्थानों से अलग-अलग सागौन की लकड़ी बरामद कर जीयनपुर पुलिस विधिक प्रक्रिया में जुटी हुई है।
No comments:
Post a Comment