पीएनबीपीईए इकाई आज़मगढ़ का हुआ गठन
आशुतोष कुमार सिंह को जिला सचिव तथा विपिन शर्मा को चुना गया अध्यक्ष।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
पीएनबीपीईए की आजमगढ़ इकाई का गठन आज ग्रेंड एस आर हितेल में आत्मीय और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। विभिन्न शाखाओं से आए बैंक साथियों की उपस्थिति ने इस आयोजन को एक परिवारिक मिलन जैसा बना दिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता विपिन शर्मा ने किया। मुख्य वक्ताओं में कामरेड के.के. मिश्रा महामंत्री, अंकुर श्रीवास्तव सहायक महामंत्री,रामावतार सिंह चेयरमैन, एवं बिक्रम राम पेट्रोनेट व चंद्र शेखर सिंह शामिल रहे। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन केवल एक मंच नहीं,बल्कि कर्मचारियों की आवाज़ और उनके सम्मान की ताकत है। जब हम साथ खड़े होते हैं तो समस्याएँ छोटी और समाधान बड़े हो जाते हैं।
इस अवसर पर सर्वसम्मति से आशुतोष कुमार सिंह को जिला सचिव तथा विपिन शर्मा को अध्यक्ष चुना गया। अन्य पदाधिकारियों का भी चयन किया गया, जिन्होंने कर्मचारियों के हितों और संगठन की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का भरोसा दिलाया।
No comments:
Post a Comment