नवोदय विद्यालय में खगोल विज्ञान प्रयोगशाला का प्रभारी मंत्री ने किया लोकार्पण।
देश निर्माण में सबको निभानी होगी अपनी जिम्मेदारी::अनिल राजभर
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जवाहर नवोदय विद्यालय जीयनपुर में रविवार को देर शाम खगोल विज्ञान प्रयोगशाला का लोकार्पण करते हुए प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि देश निर्माण में हम सबको अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। विकसित राष्ट्र बनाने के लिए सबको संकल्प लेना होगा। विकसित राष्ट्र के लिए समाज को शिक्षित होना सबसे जरूरी है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी देश को विकसित बनाने के लिए लगातार प्रयास और काम कर रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में अद्वितीय काम किया जा रहा है। मैंने 18 पुनर्वास विद्यालय के प्रत्येक दो छात्र को इसरो भेजा है। ताकि गांव गरीब के बच्चे भी राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान कर सकें। जिस व्यक्ति ने अपने जीवन में समय का उपयोग करना सीख लिया उसे कभी असफलता नहीं मिलेगी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने कहा कि छात्रों को सरकार द्वारा मिल रही सुविधाओं का लाभ उठाना चाहिए।कमियों की तरफ ध्यान नहीं देना चाहिए।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षा के साथ अन्य क्षेत्रों में भी तमाम संभावनाएं हैं। अपनी इच्छा के अनुसार अन्य क्षेत्रों का चयन करना चाहिए। प्रभारी मंत्री ने नवोदय विद्यालय परिसर में बने खगोल विज्ञान प्रयोगशाला का फीता काटकर लोकार्पण किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य शशिकांत राय ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर
मुख्य विकास अधिकारी परिक्षित खटाना,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष कुमार मिश्र,खंड विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार मिश्र,आकाश पटवा,विनोद राय आदि प्रमुख लोक उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment