अपर जिलाधिकारी वित्त ने सगड़ी तहसील का किया वार्षिक निरीक्षण।
पांच वर्ष से लंबित वादों के निस्तारण के निर्देश।
बड़े बकायेदारों से वसूली व साफ सफाई के निर्देश।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने सोमवार को किया औचक निरीक्षण पांच वर्ष से लंबित वादों के निस्तारण के साथ-साथ राजस्व वसूली और साफ सफाई के लिए किया निर्देशित।सोमवार को दिन में दो बजे एडीएम वित्त एवं राजस्व गंभीर सिंह ने सगड़ी तहसील का वार्षिक निरीक्षण किया इस दौरान सगड़ी तहसील के उपजिलाधिकारी न्यायालय, तहसीलदार न्यायालय,नायब तहसीलदार न्यायालय में लंबित वादों और फाइल के रख रखाव सहित तहसील के सभी कार्यालय और पटलों का निरीक्षण जिसमें रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय,संग्रह कार्यालय, मतदाता रजिस्ट्रेशन केंद्र,तहसील नजारत,लेखा अनुभाग,रिकार्ड रूम आदि का निरीक्षण किया। वहीं तहसील परिसर का भी निरीक्षण करते हुए आवश्यक साफ सफाई के दिशा निर्देश दिए। अभिलेखों के निरीक्षण के दौरान गांव के सभी अभिलेख मौजूद मिले। एडीएम वित्त गंभीर सिंह ने संग्रह कार्यालय में वसूली में तेजी लाने के भी निर्देश दिए। न्यायालय में पांच वर्ष से लंबित वादों के निस्तारण और साफ-सफाई रखने व जनता की समस्याओं को जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिये।इस दौरान एसडीएम श्याम प्रताप सिंह,तहसीलदार शिवप्रकाश सरोज,नायब तहसीलदार रणजीत बहादुर सिंह,नाजिर शिखा श्रीवास्तव, महेंद उपाध्याय,नरेंद्र यादव,प्रमोद कुमार,निजामुद्दीन,अनुपम सिंह, कमलेंद्र तिवारी,स्नेहिल राय, हरिकेश,संतोष,पंकज सहित दर्जनों कर्मचारी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment