तरवा में आयोजित स्वर्गीय चंद्रदीप सिंह इनामी हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल मैच में सीआईएसफ चंडीगढ़ की टीम ने ट्राई ब्रेकर के जरिये साइन सोनीपत को पांच-चार से हराया।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
:-:रिपोर्ट मनीष पाण्डेय:
*आजमगढ़*
आजमगढ़। जिले के तरवां क्षेत्र में आयोजित स्वर्गीय चंद्रदीप सिंह 11वीं अखिल भारतीय इनामी हॉकी प्रतियोगिता के पांचवें और अंतिम दिन दो टीमों के बीच फाइनल मैच खेला गया। जिसमें दोनों टीमों साइन नॉइस सोनीपत और सीआईएसएफ चंडीगढ़ के बीच खेला गया दोनों तरफ की टीमों ने रोमांचक खेल का प्रदर्शन किया और अंततः मैच बराबरी पर समाप्त हुआ। इसके बाद ट्राई ब्रेकर के जरिए मैच का फैसला हुआ।जिसमें सीआईएसएफ की टीम ने साइन नोवॉइस सोनीपत को 5-4 से हरा दिया।
इस मैच में तीसरे स्थान के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस और एनआईओएस लखनऊ की टीम के बीच खेला गया जिसमें उत्तर प्रदेश पुलिस ने एनआईओएस लखनऊ को 3-1 से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।तीनों टीमों को अतिथियों द्वारा प्रथम पुरस्कार सीआईएफ चंडीगढ़ की टीम को द्वितीय पुरस्कार साइन सोनीपत को तृतीय पुरस्कार उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम को मेडल व क्रमशः 1लाख रुपये,60 हज़ार रुपये व 30 हज़ार रुपये इनामी राशि देकर सम्मानित किया गया। सीआईएसफ चंडीगढ़ और साइ एनओसीई सोनीपत की टीम के बीच फर्स्ट क्वार्टर, सेकंड क्वार्टर, थर्ड क्वार्टर और 4th क्वार्टर कुल एक घंटे लगातार संघर्षपूर्ण मुकाबला हुआ लेकिन दोनों टीम बराबरी पर रही। बाद में ट्राई ब्रेकर के जरिए मैच का फैसला हुआ। जिसमें सीआईएसएफ चंडीगढ़ की टीम ने ट्राई ब्रेकर के जरिये साईं सोनीपत को 5-4 से हरा दिया।फाइनल प्रतियोगिता का उद्घाटन कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष संजय सिंह, सीआईएफ के महानिरीक्षक अखिलेश कुमार व आजमगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार,महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर संजीव कुमार स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के पीयूष दुबे भारत के अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक खिलाड़ी ललित उपाध्याय पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन स्वर्गीय चंद्रदीप सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर, इन सभी अतिथियों ने फाइनल में पहुंची। सीआईएसएफ और सोनीपत साइं सोनीपत की टीम के खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर मैच का विधिवत शुभारंभ किया।इसके पूर्व इन सभी अतिथियों का स्वर्गीय चंद्रदीप सिंह हॉकी अकादमी खेल समिति के आयोजन सचिव प्रभाकर सिंह, अध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्रा गुड्डू उपाध्यक्ष संदीप सिंह सोनू,रामानंद राजभर,के अलावा खेल समिति के सभी सदस्यों ने माल्यार्पण अंग वस्त्रम व प्रतीक चिन्ह देकर सभी का सम्मान किया।इस मौके पर खेल आयोजन के सचिव प्रभाकर सिंह ने कहा कि लगातार 11 वर्षों से इस आयोजन के पीछे उद्देश्य है कि इसे स्थापित स्वर्गीय चंद्रदीप सिंह की अकादमी के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना है। ताकि इन खिलाड़ियों को देखकर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर सकें।
No comments:
Post a Comment