मृतक ऑटो रिक्शा चालक का ऑटो रिक्शा पुलिस ने जीयनपुर से किया बरामद।
ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण सीसी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर मृतक ऑटो रिक्शा चालक का टेंपो पुलिस ने किया बरामद ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण सीसी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस अतरौलिया थाना में दर्ज हुआ गुमशुदा व मुबारकपुर थाना में मिला शव जीयनपुर कोतवाली में मिला ऑटो रिक्शा पोस्टमार्टम रिपोर्ट बिसरा के लिए प्रिजर्व।
अतरौलिया कोतवाली क्षेत्र के शेखपुरा निवासी सुबोध सिंह 41 वर्ष पुत्र शैलेंद्र सिंह का शव शुक्रवार सुबह मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बिजरवा गांव के पास शव मिला वहीं सूचना मिलते ही मुबारकपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ ही देर बाद परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे, जहां उन्होंने मृतक की पहचान सुबोध कुमार सिंह के रूप में की। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे, जिनमें से एक भाई की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियां और एक बेटा है। परिजनों के अनुसार,सुबोध सिंह आॅटो रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। वह 21 जनवरी की सुबह करीब नौ बजे घर से निकले थे।लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटे। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद तीन दिन पूर्व अतरौलिया थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। शुक्रवार सुबह शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट बिसरा के लिए प्रिजर्व किया गया फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच-पड़ताल में तेजी के साथ जुटी हुई है इस बीच शनिवार की सुबह जीयनपुर कोतवाली के आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर प्रियांशु हॉस्पिटल के समीप ऑटो रिक्शा चालक सुबोध सिंह की ऑटो सड़क किनारे खड़ी मिली जिसकी सूचना पर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक चिराग जैन क्षेत्रधिकारी सगड़ी अनिल बर्मा जीयनपुर कोतवाल राजकुमार सिंह ने पहुंचकर सीसी फुटेज के आधार पर युवक की पहचान की वहीं गहन जांच के लिए सीसी फुटेज के आधार पर पुलिस जुट गई वहीं घटना को लेकर कुछ स्पष्ट नहीं हो सका पोस्टमार्टम रिपोर्ट बिसरा के लिए प्रिजर्व किया गया अतरौलिया थाना में गुमशुदगी दर्ज हुई तो वहीं मुबारकपुर थाना में ऑटो रिक्शा चालक का शव मिला तो जीयनपुर कोतवाली में ऑटो रिक्शा मिला जिसकी पुलिस जांच कर सभी कड़ियों को जोड़ने में जुटी हुई है।
No comments:
Post a Comment