Friday, January 2, 2026

प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी और उसके साथी को ग्रामीणों ने पकड़ कर पीटा।

प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी और उसके साथी को ग्रामीणों ने पकड़ कर पीटा।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को रफा दफा किया।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के गेढापुर गांव में गुरुवार को देर रात अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी और उसके साथी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और जमकर धुनाई की,जिसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है।  सूचना पर पहुंची लाटघाट चौकी पुलिस ने दोनों को चौकी पर लेकर चली गई। जीयनपुर कोतवाली के लाटघाट बाजार के रहने वाले दो युवक गुरुवार को देर रात बाजार से तीन किलोमीटर दूर स्थित गेढापुर गांव में अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए पहुंचे थे। दोनों युवक प्रेमिका से मिलने की जुगत लगा रहे थे,इसी बीच गांव के कुछ लोगों ने इनकी संदिग्ध हरकत देखकर पकड़ लिया और पिटाई कर दी। ग्रामीण ने इन लोगों से पूछा तो एक ने बताया कि वह एक लड़की से मिलने आया था। जिसका नाम वह नहीं जानता। दूसरे युवक ने कहा कि मैं किसी से मिलने नहीं आया था। मैं इसके बहकावे में चला आया। रात में ही ग्रामीणों ने इसकी सूचना चौकी लाटघाट पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को चौकी पर ले आई। इस संबंध में चौकी इंचार्ज जाफर खान ने बताया कि ऐसा कोई मामला नहीं था। दोनों युवक किसी अन्य से मिलने के लिए गांव में गए थे। जिसे संदिग्ध जानकर ग्रामीणों ने पकड़ लिया।

No comments:

Post a Comment