Monday, January 5, 2026

सगड़ी समाधान दिवस पर पड़े 53 प्रार्थना पत्र मौके पर दो का निस्तारण।

सगड़ी समाधान दिवस पर पड़े 53 प्रार्थना पत्र मौके पर दो का निस्तारण।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील में शनिवार को उपजिलाधिकारी सगड़ी श्याम प्रताप सिंह की अध्यक्षता में तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 53 शिकायती प्रार्थना पत्र आए जिसमें दो का मौके पर निस्तारण किया गया।एसडीएम श्याम प्रताप सिंह ने सगड़ी तहसील संपूर्ण समाधान दिवस पर फरियादियों की फरियाद सुनी। इस दौरान श्याम प्रताप सिंह ने कहा जो भी शिकायती प्रार्थना पत्र आते हैं। उसका गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण किया जाए। शिकायतों का समय से मौके पर जाकर निस्तारण किया जाए ताकि लोगों को तहसील का चक्कर न लगाना पड़े। सबसे ज्यादा शिकायतें जमीन संबंधी आ रही हैं। आगे उन्होंने कहा की दोनों पक्षों को सुनने के बाद आपसी सहमति से मामले का निस्तारण किया जाए ताकि लोगों को न्यायालय का चक्कर न लगाना पड़े।तहसील दिवस पर आये हुए सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया की हर कार्यालय का निरीक्षण करें ताकि लोग समय से अपने कार्यालय पर उपस्थित रहे।इस दौरान तहसीलदार सगड़ी शिव प्रकाश सरोज,नायब तहसीलदार विवेकानंद,खंड विकास अधिकारी जितेंद्र मिश्रा,एडीओ पंचायत सुभाष चंद्र शर्मा,आपूर्ति निरीक्षक पंकज यादव,एसडीओ राजू कुमार,समौधि राम,अनिल सिंह,अनिल राय आदि लोग मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment