Saturday, December 20, 2025

डॉक्टर ने स्वयं के संसाधन से जलवाया अलाव आने वाले मरीजों को मिल रहा ठंड से राहत।

नहीं मिला कंबल भीषण ठंड में इलाज करा रहे गरीब मरीज।

डॉक्टर ने स्वयं के संसाधन से जलवाया अलाव आने वाले मरीजों को मिल रहा ठंड से राहत।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जीयनपुर पर शनिवार को कड़ाके की ठंड में कांपते अस्पताल पहुंचे 50 मरीजों का इलाज किया गया। किसी मरीज को अब तक कंबल नहीं दिया गया है। प्रभारी चिकित्सक ने व्यक्तिगत रूप से अस्पताल परिसर में अलाव जलवा रखा है। जिम्मेदारों को इसकी तनिक भी चिंता नहीं है। ठंडी के चलते एक भी मरीज अस्पताल में भर्ती नहीं मिला।नगर पंचायत जीयनपुर में स्थापित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आसपास के लगभग साठ गांव के मरीज आते हैं। प्रतिदिन 80 से 90 मरीजों की ओपीडी रहती है। तीस बेड का अस्पताल पूर्ण रूप से संचालित है हालांकि इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 100 शैय्या की व्यवस्था की जाने की योजना अभी मूर्त रूप नहीं ले पाई है। क्षेत्र में एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होने के चलते अधिकांश गरीब मरीज इलाज कराने आते हैं। इलाज कराने आई धनछूला गांव की चंद्रावती देवी,जीयनपुर की फातिमा रजादेपुर की दीपशिखा ने बताया कि डॉक्टरों द्वारा इलाज किया जा रहा है,दवाई भी मिल रही है। ठंड बढ़ गई लेकिन प्रशासन की तरफ से इसके बचाव का कोई इंतजाम नहीं किया गया है। अम्मा आइमा निवासी खिचड़ी और छोटू ने कहा कि काफी ठंड है।कंबल मिल जाता तो रात में रह करके भी हम लोग अपना इलाज करा लेते।प्रभारी चिकित्सा अधिकारी एफएम सिद्दीकी ने बताया कि प्रतिदिन 80 से 90 मरीजों की ओपीडी है।अस्पताल से अधिकांश दवा उपलब्ध कराई जाती है। इलाज के अलावा अन्य गतिविधियों का संचालक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजमतगढ़ के डॉक्टर द्वारा किया जाता है। कंबल वितरण की क्या व्यवस्था है। वहीं से जानकारी मिल सकती है। मरीज के इलाज के साथ सभी प्रकारों की जांच भी की जा रही है।दंत चिकित्सा राजीव वर्मा,उदय प्रकाश राव,हिमांशु राय,हिमांशु रंजन राय,बलदेव यादव अपने अपने कमरे में मरीज का इलाज करते पाए गए।

No comments:

Post a Comment