Wednesday, December 10, 2025

अनियंत्रित स्कॉर्पियो के धक्के से पैसठ वर्षीय वृद्ध की मौत।

अनियंत्रित स्कॉर्पियो के धक्के से पैसठ वर्षीय वृद्ध की मौत।

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के अजमतगढ़ नरहन मार्ग पर बुधवार को दोपहर अनियंत्रित स्कॉर्पियो के धक्के से 65 वर्षीय इस्लाम की गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची जीयनपुर पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक के भतीजे इश्तियाक अहमद निवासी पारनकुंडा कोतवाली जीयनपुर ने तहरीर देकर कहा कि उनके चाचा मोहम्मद इस्लाम सामान की खरीदारी करने के लिए अजमतगढ़ बाजार गए थे। सामान खरीद कर दिन में लगभग 12:00 बजे घर वापस लौट रहे थे। नरहन और दोगनी पुल के बीच ब्लैक स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दिया। जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई। स्कॉर्पियो का चालक सत्येंद्र यादव ग्राम बालीपुर थाना जीयनपुर गाड़ी लेकर फरार हो गया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि इश्तियाक के तरफ से तहरीर दी गई है। मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

No comments:

Post a Comment